फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके पास हैं ये 5 चीजें तो आप बहुत ही भाग्यशाली और सुखी इंसान होंगे

Wed, 11 Jan 2017 12:58 PM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल Updated Wed, 11 Jan 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
five good luck sign for everyone
भ्‍ााग्‍यश्‍ााली

कहते हैं धरती पर जो भी आया है वह अपने साथ अपना भाग्य भी लेकर आया है। यह अगल बात है क‌ि क‌िसी का भाग्य हर मामले में उनका साथ देता है और जीवन को खुशहाल बना देता है लेक‌िन ऐसा नहीं है क‌ि आपका भाग्य आपका साथ नहीं देता। शास्‍त्रों में बताया गया है क‌ि अगर आपको अपने भाग्य को जांचना है और देखना है क‌ि आप भाग्यशाली हैं या नहीं तो इन पांच बातों से जान सकते हैं क्योंक‌ि अगर आपके पास इनमें से एक भी चीज मौजूद है तो आप अपने आपको भाग्यशाली मान लीज‌िए आपको सुख जरूर म‌िलेगा।

अगर आपके पास हैं ये 5 चीजें तो आप बहुत ही भाग्यशाली और सुखी इंसान होंगे

five good luck sign for everyone
स्‍वास्‍थ्‍य

स्वस्‍थ तन और मन का होना अच्छे भाग्य की न‌िशानी है। शास्‍त्रों में बताया गया है क‌ि भाग्यशाली होने का सबसे पहला लक्षण स्वस्‍थ शरीर है क्योंक‌ि न‌िरोग काया में ही सुख समृद्ध‌ि का वास रहता है। अगर व्यक्त‌ि बीमार रहता हो तब न धन काम आता है न भोग वैभव। ज‌िनके पास स्वस्‍थ शरीर है वह अपने आपको भाग्यशाली मान सकते हैं क्योंक‌ि आप इसकी बदौलत धन भी कमा सकते हैं और ज‌िंदगी के तमाम सुखों को भो सकते हैं।

अगर आपके पास हैं ये 5 चीजें तो आप बहुत ही भाग्यशाली और सुखी इंसान होंगे

five good luck sign for everyone

स्‍थायी आय को भाग्यशाली होने का सूचक माना जाता है। अगर आपके पास अचानक से खूब पैसा आ जाए तो बाद में आय के साधन में बाधा आ जाए तो इसे अच्छे भाग्य की न‌िशानी नहीं माना जाता है। इसल‌िए अपने भाग्य को अनुकूल बनाए रखने के ल‌िए अचानक धनवान बनने क‌ि बजाय न‌िश्च‌ित आय पर ध्यान दें। अगर आप नौकरी बदलते हैं तो इस बात का ध्यान रखें क‌ि जहां आप जा रहे हैं वहां आप क‌ितने समय तक सुख पूर्वक काम कर सकते हैं। धन के लालच में नौकरी बदलना कई बार भाग्‍य में बाधक भी बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपके पास हैं ये 5 चीजें तो आप बहुत ही भाग्यशाली और सुखी इंसान होंगे

five good luck sign for everyone
पत‌ि पत्‍नी

सुकन्या पत्नी का म‌िलना पुरुष के भाग्यशाली होने का सूचक माना जाता है जबक‌ि सदाचारी पुरुष का म‌िलना लड़की के भाग्यशाली होने का सूचक कहा गया है। शास्‍त्रों में कहा गया है क‌ि जो स्‍त्री अपने पर‌िवार को पर‌िवार की मर्यादा का ध्यान रखते हुए काम करती है वह सुकन्या होती है।  सुकन्या पत्नी ज‌िस पुरुष को प्राप्त होती है उनकी आय कम भले ही हो उनके घर में बरकत और सुख शांत‌ि बनी रहती है। सदाचारी पुरुष अपनी पत्नी के प्रत‌ि वफादार और उनके सुख-दुख का ध्यान रखने वाले होते हैं।

विज्ञापन

अगर आपके पास हैं ये 5 चीजें तो आप बहुत ही भाग्यशाली और सुखी इंसान होंगे

five good luck sign for everyone
संतान

सद‍्गुणी संतान का पाना भी व्यक्त‌ि के भाग्यशाली होने का संकेत है। शास्‍त्रों में कहा गया है क‌ि ज‌िस व्यक्त‌ि के बच्‍चे संस्कारी, श‌िक्ष‌ित और माता-प‌िता का आदर करने वाले वाले होते हैं उनकी वृद्धावस्‍था सुखमय हो जाती है ऐसे व्यक्त‌ि वृद्धावस्‍था में भाग्य का सुख पाते हैं और मृत्यु के बाद परलोक में सद्गत‌ि प्राप्त करते हैं। इसल‌िए कहा भी जाता है क‌ि पूत सपूत तो का धन संचै, पूत कपूत तो का धन संचय।। यानी पूत सपूत हो जाए तो धन संचय करने की जरुरत नहीं है वह खुद ही धन कमाकर धनवान बन जाएगा। अगर पूत कपूत हो जए तो संच‌ित क‌िया धन भी नाश हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed