Surya Grahan 2022 Precautions: 30 अप्रैल यानी आज साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या की देर रात 12 बजकर 15 मिनट से लग रहा है, जो 01 मई को प्रात: 04 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा। वैज्ञानिक नजरिए से ये एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए। हालांकि भारत में ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन इस दौरान सभी को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन कार्यों से बचना चाहिए...
Surya Grahan 2022 : आज है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन