{"_id":"aa816645ef1ee3eb9a4f73f4482c8143","slug":"durga-puja-2015","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, इस साल माता किस वाहन से आएगी और क्या होगा इसका परिणाम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानिए, इस साल माता किस वाहन से आएगी और क्या होगा इसका परिणाम
Fri, 09 Oct 2015 03:58 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
जानिए, इस साल माता किस वाहन से आएगी और क्या होगा इसका परिणाम
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो माता का प्रमुख वाहन सिंह माना जाता है लेकिन माता के अलग-अलग रुप हैं और उनके अलग-अलग वाहन भी हैं। इसलिए ज्योतिषशास्त्र में माता के आगमन के दिन यानी कलश स्थापन के दिन से यह आकलन लगाया जाता है कि इस वर्ष माता का आगमन किस वाहन से होगा और माता किस वाहन से वापस अपने लोक जाएंगी। माता के अगमन और प्रस्थान के वाहन से आने वाले साल की भविष्यवाणी की जाती है। तो आइये देखें क्या कहती हैं ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा।
जानिए, इस साल माता किस वाहन से आएगी और क्या होगा इसका परिणाम
2 of 5
शास्त्रों में कहा गया है कि 'शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता' इसका अर्थ है सोमवार व रविवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापन होने पर मां दुर्गा हाथी पर आती हैं।
जानिए, इस साल माता किस वाहन से आएगी और क्या होगा इसका परिणाम
3 of 5
शनिवार तथा मंगलवार को कलश स्थापन होने पर माता का वाहन घोड़ा होता है। गुरुवार अथवा शुक्रवार के दिन कलश स्थापन होने पर माता डोली पर चढ़कर आती हैं। बुधवार के दिन कलश स्थापन होने पर माता नाव पर सावर होकर आती हैं। इस वर्ष मंगलवार के दिन कलश स्थापन यानी प्रथम पूजा होने से माता का आगमन घोड़े पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए, इस साल माता किस वाहन से आएगी और क्या होगा इसका परिणाम
4 of 5
घोड़ा युद्ध का प्रतीक माना जाता है। घोड़े पर माता का आगमन शासन और सत्ता के लिए अशुभ माना गया है। इससे सरकार को विरोध का सामना करना पड़ता है और सत्ता परिवर्तन का योग बनता है। संभव है कि कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन होगा। देश के कई भागों में प्राकृतिक आपदा के कारण जान-माल का नुकसान हो सकता है। पड़ोसी देशों के साथ संबंध में कड़वाहट बढ़ सकती है।
विज्ञापन
जानिए, इस साल माता किस वाहन से आएगी और क्या होगा इसका परिणाम
5 of 5
विजयादशमी 22 अक्तूबर को गुरुवार के दिन है। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन विजयादशमी होने पर माता डोली में सवार होकर वापस कैलाश की ओर प्रस्थान करती हैं। माता की विदाई डोली में होने के कारण महामारी, अकाल और भूकंप की आशंका रहेगी।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।