{"_id":"56d95d0d4f1c1ba9048b4679","slug":"dura-mahishasura-story-according-to-puranas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिषासुर हीरो था या विलेन, जानें क्या कहते हैं पुराण?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
महिषासुर हीरो था या विलेन, जानें क्या कहते हैं पुराण?
Fri, 04 Mar 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
महिषासुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वर्षों से देश के अलग-अलग भागों में पौराणिक कथाओं के खलनायकों रावण, कंस, जरासंध, दुर्योधन की पूजा चली आ रही है। इतना ही नहीं इन खलनायकों के मंदिर भी मौजूद हैं। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के संसद में दिए बयान के बाद मुद्दा सड़क से लेकर संसद तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 of 7
मां दुर्गा
आइये देखें कि इस विषय पर हमारे पुराण क्या कहते हैं। पं जयगोविंद शास्त्री बताते हैं कि जिस महिषासुर को भगवान बनाने की कोशिश की जा रही है उसका जिक्र देवी भाग्वत् पुराण, कालिका पुराण, दुर्गा सप्तशती में है। इस असुर की वंश परंपरा और जन्म की कथा का उल्लेख देवी भाग्वत् पुराण में किया गया है। पुराण के अनुसार इसके दादा 'दनु' थे जिनकी संतान दानव कहलाए।
3 of 7
महिषासुर
दनु का एक महाबलशाली पुत्र हुआ जो रंभ कहलाया। रंभ का मन त्रिहायिणी नाम की एक महिषी यानी भैस पर आ गया। रंभ और त्रिहायिणी के संयोग से महिषासुर का जन्म हुआ। इसलिए महिषासुर कभी भी भैंस का रूप धारण कर सकता था। महिषासुर का पुत्र हुआ गजासुर। इसी गजासुर के सिर काटकर गणेश जी को पुर्नजीवन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
महिषासुर
ऐसे में तीनों लोकों के कष्ट को दूर करने के लिए महिषासुर का वध करने के लिए एक स्त्री शक्ति को प्रकट करने की योजना त्रिदेवों ने बनाई और आदिशक्ति नारी रूप में प्रकट हुई। महिषासुर का वध करने से पहले यह देवी ऋषि कात्यायन के घर पहुंची जिसे देवी ने पुत्री रूप में पाने का वरदान दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
महिषासुर
6 दिनों तक इनके घर में रहने के बाद देवी ने ऋषि को अपनी वास्तविकता बताई और महिषासुर का वध करने चल पड़ी। इसलिए महिषासुर का वध करने वाली देवी दुर्गा नहीं कात्यायिनी है जो महिषासुर का वध करने के कारण महिषासुरमर्दिनी कहलाती हैं। आदिशक्ति जब दुर्गम नाम के असुर का वध करने के लिए प्रकट हुई थी तब वह दुर्गा कहलायी।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।