फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2020: धनतेरस पर न लाएं घर पर मां लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा, हो सकते हैं कंगाल

Mon, 09 Nov 2020 12:44 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 09 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2020 Keep these things in mind when buying an idol of Goddess Lakshmi on Dhanteras to get money
दिवाली 2020:17 साल के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में दिवाली पूजन

धनतरेस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। उसके अगले दिन यानी 14 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार संमुद्र मंथन के समय इस दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथ में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन और अन्य सामान खरीदने की परंपरा है। इस दिन धनवंतरी देव के साथ मां महालक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा का प्रावधान भी है। जानकारों की माने तो मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है नहीं तो आपके घर में संपन्नता के स्थान पर दरिद्रता आ सकती है। जानते हैं कि धनतेरस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर लाते समय किन बातों का रखें ध्यान...

Dhanteras 2020 Keep these things in mind when buying an idol of Goddess Lakshmi on Dhanteras to get money

धनतेरस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदते समय ध्यान रखें कि मां खड़ी हुई मुद्रा में न हो। इस तरह की प्रतिमा से घर में धन नहीं रुकता है। हमेशा मां लक्ष्मी की आसन पर बैठी हई प्रतिमा खरीदना शुभ रहता है। लक्ष्मी जी की ज्यादातर प्रतिमाओं में उनके हाथे से धन वर्षा होती है। लेकिन ध्यान रखें की लक्ष्मी जी के हाथ से सिक्के भूमि पर न गिर रहे हों। ऐसी प्रतिमा खरीदना चाहिए जिसमें सिक्के किसी पात्र में गिर रहे हो। इससे घर में धन-धान्य भरा रहता है।

Dhanteras 2020 Keep these things in mind when buying an idol of Goddess Lakshmi on Dhanteras to get money
laxmi

जल से उत्पत्ति होने के कारण मां लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। वे एक स्थान पर निवास नहीं करती हैं। इसलिए धनतेरस पर भूलकर भी उनकी अकेली प्रतिमा या तस्वीर न लाएं। लक्ष्मी जी की पूजा हमेशा बुद्धि के देवता गणेश और ज्ञान की देवी मां सरस्वती के साथ की जाती है। क्योंकि जिस व्यक्ति के पास केवल धन होता है,वह अपनी बुद्धि और विवेक खो देता है। जहां बुद्धि होती है, वहीं धन निवास करता है। इसलिए गणेश जी और सरस्वती जी की पूजा करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2020 Keep these things in mind when buying an idol of Goddess Lakshmi on Dhanteras to get money

धनतेरस पर लक्ष्मी जी की तस्वीर या मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें की वे प्रसन्नचित मुद्रा में मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हो। क्रोधित मुद्रा में लक्ष्मी जी की प्रतिमा नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर में समृद्धि के स्थान पर आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।

विज्ञापन
Dhanteras 2020 Keep these things in mind when buying an idol of Goddess Lakshmi on Dhanteras to get money
शुभ दीपावली 2020
धनतेरस पर घर में हमेशा ऐसी लक्ष्मी जी की मूर्ति या चित्र लाने चाहिए, जिसमें गणेश जी लक्ष्मी जी के दाहिनी ओर हों। विष्णु जी का चित्र भी यदि साथ में है तो ध्यान रखें की वे लक्ष्मीजी के बांयी ओर विराजने चाहिए। धनतेरस पर सोने चांदी के लक्ष्मी गणेश खरीदना शुभ माना जाता है। जो लोग सक्षम होते हैं वे सोने या चांदी की मूर्ति खरीदते हैं। अगर आप नहीं खरीद सकते हैं तो पीतल या फिर अष्टधातु प्रतिमाएं खरीदें और उनका विधिवत् पूजन करें। इससे आपका घर पूरे साल पूरे धन-धान्य से भरा रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed