फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2020: धनतेरस पर इन 5 चीजों को घर लाने से बढ़ती है शुभता, नहीं होती धन की कमी

Thu, 12 Nov 2020 12:56 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 12 Nov 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
dhanteras 2020 13 november shopping Buying these five things on Dhanteras increases wealth in house
Dhanteras 2020

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस की तिथि 12 नवंबर रात 9 बजकर 30 मिनट से आरंभ होगी जो 13 नबंवर को शाम 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। 12 नबंवर को त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल में आरंभ होगी इसलिए धनतेरस 13 नवंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन घर में मां लक्ष्मी का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय इस दिन भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। माना जाता है कि यह कलश पीतल की धातु का था। इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा भी लोग कई नई चीजों की खरीददारी करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजो को धनतेरस के दिन अवश्य खरीदना चाहिए। जिससे घर में समृद्धि आती है।  

dhanteras 2020 13 november shopping Buying these five things on Dhanteras increases wealth in house
गोमती चक्र

धनतेरस के दिन घर में गोमती चक्र खरीदकर लाएं। गोमती चक्र मां लक्ष्मी को प्रिय है। धनतेरस की शाम को उसे मां लक्ष्मी की पूजा में रखें। अगले दिन इसे अपने धन रखने के स्थान पर रख दें।

dhanteras 2020 13 november shopping Buying these five things on Dhanteras increases wealth in house
धनतेरस पर धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वैसे तो हर कोई बहुत सारी चीजें इस दिन खरीदता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन धनिया खरीद कर लाना बहुत शुभ होता है। धनतेरस वाले दिन धनिया लाकर मां लक्ष्मी को पूजा के समय अर्पित करें। मान्यता है कि इससे घर में धन की वृद्धि होती है। अर्पित किए गए धनिया को गमले या भूमि में बो देना चाहिए। इससे वर्ष भर आपके घर में धन की कमी नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2020 13 november shopping Buying these five things on Dhanteras increases wealth in house
धनतेरस पर घर में झाड़ू खरीदकर लाना शुभ माना जाता है।(प्रतीकात्मक तस्वीर)

धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर लाना बहुत शुभ होती है क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इस दिन झाड़ू लाकर उससे दिवाली के अगले दिन घर की सफाई करें। इससे घर की सारी नकारात्मकता बाहर निकल जाती है।

विज्ञापन
dhanteras 2020 13 november shopping Buying these five things on Dhanteras increases wealth in house
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा खरीद कर लाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमांए धनतेरस के दिन ही घर में ले आनी चाहिए। लेकिन प्रतिमाएं खरीदते समय ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी खड़ी हुई मुद्रा में न हो। लक्ष्मी जी की मूर्ति कमल पर विराजमान मुस्कुराती हुई हो। लक्ष्मी जी के हाथ से जो सिक्के गिर रहे हो वे किसी पात्र में गिरते हुए दिखाए गए हो। गणेश जी की मूर्ति में ध्यान रखें की उनकी सूंड़ बांयी तरफ होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed