फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मान्यता: पैसों की समस्या से जूझ रहे हैं तो गुरुवार को करें ये पांच काम

Thu, 01 Apr 2021 08:02 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 01 Apr 2021 08:02 AM IST
विज्ञापन
dhan prapti ke liye guruwar ke upay
गुरुवार के उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। - फोटो : social media

यदि आप आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं, पैसों की तंगी लगातार बनी हुई है, धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिल रही है तो आपको गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना चाहिए। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी का दिन माना जाता है और जब जगत के पालनहार विष्णु जी प्रसन्न होते हैं तो मां लक्ष्मी भी स्वयं प्रसन्न हो जाती हैं। वहीं गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है जो वृद्धि के कारक हैं। यदि इनसे जुड़े उपाय गुरुवार के दिन किए जाएं तो आर्थिक समस्या से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं -  

dhan prapti ke liye guruwar ke upay
गुरुवार के उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। - फोटो : www.pexels.com
इस उपाय से धन की कमी होगी दूर

बृहस्पतिवार के दिन पीपल का पत्ता लेकर उसे धोकर शुद्ध कर लें और गंगा जल से पवित्र करें। इसके बाद इसपर रोली या सिंदूर से 'ओम श्रीं ह्रीं श्रीं नमः' लिखें। अब इसको अच्छी तरह से सुखाने के बाद अपने पर्स में रख लें, इसके साथ ही मां लक्ष्मी के स्वरूप अंकित चांदी का एक सिक्का भी अपने पर्स में रखें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा से आपके पर्स में कभी पैसों को कमी नहीं होती है।

dhan prapti ke liye guruwar ke upay
गुरुवार के उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
इस उपाय से पर्स नहीं होगा कभी खाली

कोषाध्यक्ष कुबेर को स्थाई धन का देवता माना गया है। कुबेर भगवान की कृपा से धन संचय होता है। तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र अथवा श्री यंत्र अंकित अंकित करवाकर अपने पर्स में रखें। इसके अलावा गोमती चक्र, कौड़ी, केसर और हल्दी का टुकड़ा इनमें से कोई एक चीजे भी आप अपने पर्स में रख सकते हैं। इससे आपके पर्स में हमेशा प्रचुर मात्र में धन बना रहता है। ये सभी चीजें समृद्धि कारक मानी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhan prapti ke liye guruwar ke upay
गुरुवार के उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। - फोटो : अमर उजाला।
यह उपाय लाएगा जीवन में संपन्नता

माना जाता है कि केले के वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करने वाले से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वे भक्तों को सुख-समृद्धि, शांति का वरदान देते हैं। केले के वृक्ष को शुभ और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
dhan prapti ke liye guruwar ke upay
गुरुवार के उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। - फोटो : Pixabay
विवाह में आ रही बाधाएं होती हैं दूर

अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब चल रही है और आपके विवाह में बाधा आ रही है तो आपको किसी ज्योतिष से सलाह लेकर बृहस्पति देव का व्रत रखना चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में गुरुग्रह मजबूत होगा, और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed