फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturmas 2022: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? चार माह तक नहीं किए जा सकेंगे मांगलिक कार्य, जानिए क्यों

Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chaturmas 2022 Starting and Ending Date Know Its Importance News in Hindi
कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास - फोटो : iStock

Chaturmas 2022 Date: इस साल देवशयनी एकादशी 10 जुलाई को है और इस दिन से आने वाले चार महीनों तक सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु पाताल लोक में योग निद्रा में चले जाएंगे। इस चार माह की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्य जैसे- विवाह संस्कार, गृह प्रवेश आदि सभी मंगल कार्य निषेध रहेंगे। चातुर्मास आरंभ होने के कारण किसी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। वहीं कार्तिक मास में देवोत्थान एकादशी पर जब भगवान विष्णु योग निद्रा से जागकर पुनः इस लोक में आएंगे और तुलसी जी के साथ उनका विवाह होगा, उसके बाद से सारे मांगलिक कार्य पुनः प्रारंभ होंगे और चातुर्मास खत्म होगा। मान्यता है कि इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथो में होता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल चातुर्मास कब से शुरू हो रहा है, इसका समापन कब होगा साथ ही चातुर्मास के दौरान क्या करें और क्या नहीं....

Chaturmas 2022 Starting and Ending Date Know Its Importance News in Hindi
कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास - फोटो : iStock
कब से शुरू है चातुर्मास 2022 ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी से चातुर्मास आरंभ होता है और इसका समापन देवउठनी या देवोत्थान एकादशी पर होता है। इस साल चातुर्मास का आरंभ 10 जुलाई से हो रहा है। जबकि इसका समापन 04 नवंबर को होगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।  

Chaturmas 2022 Starting and Ending Date Know Its Importance News in Hindi
कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास - फोटो : iStock
चातुर्मास में क्या करें और क्या नहीं  ?

चातुर्मास में कोई भी मांगलिक कार्य, जैसे- वैवाहिक कार्य, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, मुंडन, तिलकोत्सव आदि कार्य नहीं किए जाते हैं। मान्यता है कि चातुर्मास में  इन कार्यों को करने से अशुभ फल प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaturmas 2022 Starting and Ending Date Know Its Importance News in Hindi
कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास

मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास में थाली छोड़कर पत्तल में भोजन करना शुभकारी होता है। इसके अलावा चारपाई त्याग कर जमीन पर सोना चाहिए। इससे सूर्यदेव की कृपा बरसती है। 

विज्ञापन
Chaturmas 2022 Starting and Ending Date Know Its Importance News in Hindi
कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास - फोटो : Social Media

मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास में भगवान विष्णु की पूजा अत्यंत लाभकारी है। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस माह लोगों को किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए और झूठ नहीं बोलना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed