फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: पाना चाहते हैं सफलता, तो कार्य शुरू करने से पहले स्वयं से जरूर करें ये तीन सवाल

Wed, 13 Jan 2021 08:02 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 13 Jan 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti success mantra for your life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य नीति किसी भी मनुष्य को जीवन में सदैव लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण  मूल मंत्र दिए हैं। यदि किसी भी कार्य को करने से पहले या करते समय नीति शास्त्र में बताई गई  बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति को सफलता मिलने के संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी कार्य को करने से पहले मनुष्य को स्वयं से तीन प्रश्न अवश्य करने चाहिए। इन प्रश्नों का संतुष्टि पूर्वक उत्तर प्राप्त करने के पश्चात यदि कार्य का आरंभ किया जाए तो उस कार्य को पूर्ण करने में आप अवश्य सफल होते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे तीन प्रश्न


 

chanakya niti success mantra for your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

पहला प्रश्न- यह कार्य क्यों किया जाए? 
आचार्य के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए उसका उद्देश्य स्पष्ट होना आवश्यक है। अस्पष्टता, अज्ञानता और भ्रम की स्थिति में कार्य करने से उसमें सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती है। इसलिए कार्य आरंभ करने से पहले इस बात पर भलिभांति विचार कर लेना चाहिए कि यह कार्य क्यों किया जाना चाहिए। इस कार्य को करने का उद्देश्य क्या है। 

chanakya niti success mantra for your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
दूसरा प्रश्न- इस कार्य के परिणाम क्या होगा?

किसी भी कार्य को करने से पहले यह स्पष्ट होना बहुत आवश्यक होता है कि उसका परिणाम क्या होगा। इस कार्य के पूर्ण होने के अल्पकालीन और दीर्घकालीन परिणाम क्या होंगे? ताकि आपके मस्तिष्क में ये बात स्पष्ट हो जाए कि वह जो कार्य करने जा रहा है वह समाज हित में होगा या फिर नहीं। कहीं इस कार्य से किसी का अहित तो नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti success mantra for your life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

तीसरा प्रश्न- क्या मैं कार्य में सफल हो पाउंगा?
तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न आपकी योग्यता और संकल्पशक्ति का आकलन करता है।  कार्य का उद्देश्य क्या है और उसके परिणाम क्या होंगे इन दो बातों पर पूर्ण विचार के बाद स्वयं की योग्यता की जांच के लिए यह प्रश्न करना अनिवार्य होता है कि क्या मैं इस कार्य में सफल हो पाउंगा। इस सवाल का संतुष्टी पूर्ण उत्तर प्राप्त करने के लिए आत्मनिरिक्षण सबसे अच्छा रहता है। इसके अलावा स्वआकलन के लिए गुरूजनों की सलाह ली जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed