फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति पर हमेशा बनी रहती है मां सरस्वती की कृपा, सफलता चूमती है कदम

Wed, 13 Jan 2021 06:08 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 13 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti The person who honors the Guru gets success in life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। उनका संबंध विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से था। चाणक्य ने तक्षशिला से शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर एक शिक्षक की भूमिका भी निभाई। चाणक्य के अनुसार गुरू के बिना जीवन में सफलता प्राप्त करना किसी के लिए भी बहुत कठिन होता है। गुरू आपके जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करता है और आपको जीवन की सही राह दिखाता है। इसलिए किसी भी मनुष्य के जीवन में गुरू का स्थान बहुत ऊपर होता है। चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति हमेशा अपने गुरू का आदर सम्मान करता है और उनका मार्गदर्शन लेता है, ऐसे व्यक्ति से मां सरस्वती हमेशा प्रसन्न रहती हैं और उसके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। जो व्यक्ति अपने गुरू का सम्मान करता है, वह अपने जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त करता है। जानिए कैसे गुरू का सम्मान करके उनके मार्गदर्शन में व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है। 

chanakya niti The person who honors the Guru gets success in life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

गुरु का सम्मान करेंगे सम्मान तो मिलेगी सफलता
हर व्यक्ति को अपने जीवन में गुरू का सम्मान करना चाहिए। जो लोग अपने जीवन में हमेशा  करता है, उनके ऊपर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का आर्शीवाद भी बना रहता है। ऐसे लोग अपने ज्ञान के बल पर सफलता प्राप्त करते हैं।  गुरू का सम्मान करने वाले व्यक्ति को  हर जगह पर सम्मान प्राप्त होता है। 

chanakya niti The person who honors the Guru gets success in life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

गुरु की बातों को जीवन में उतारें
गुरू जब आपको कोई भी बात बताए तो उसे ध्यान से सुनकर आत्मसात करने के साथ ही अपने जीवन में उतारना चाहिए। गुरू का दिया हुआ ज्ञान आपके जीवन में हर मोड़ पर काम आता है और आप रह परिस्थिति में सही निर्णय ले पाते हैं। जो व्यक्ति गुरू की शिक्षाओं को अपने जीवन में अनुसरण करता है, वह एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti The person who honors the Guru gets success in life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

गुरु के बताए मार्ग पर चलें
गुरू हमारे जीवन को एक सही राह दिखाते हैं। गुरू अपने शिष्य कभी गलत सीख नहीं देते हैं। गुरू का मार्गदर्शन से भ्रम की स्थिति में भी व्यक्ति सही और गलत को पहचान पाता है। जिससे वह अपनी क्षमताओं का आकलन करके सही निर्णय लेकर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। गुरू की सीख ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed