फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: जिसमें होते हैं ये पांच गुण, वह कहलाता है बुद्धिमान

Sun, 31 Jan 2021 01:27 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 31 Jan 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti for success in life in hindi a person with these 5 qualities is called intelligent
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य राजनीति और कूटनीति की बहुत ही अच्छी समझ रखते थे। इसके अलावा उन्हें कई अन्य विषयों की भी बहुत अच्छी जानकारी थी। आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ थे, इसलिए उन्हें कौटिल्य भी कहा जाता है। इनके द्वारा कई शास्त्र लिखे गए जिनमें से नीतिशास्त्र की बातें लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय हैं। चाणक्य की शिक्षाएं व्यक्ति को सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं। यदि कोई व्यक्ति चाणक्य की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतार लें तो सुखी और सफल जीवन व्यतीत कर सकता है। चाणक्य ने व्यक्ति के अंदर ऐसे पांच गुणों के बारे में बताया है। ये गुण जिसके अंदर होते हैं वह व्यक्ति सदा बुद्धिमान कहलाता है, इसलिए इन पांच गुणों को अपने अंदर समाहित कर लेना चाहिए।  

chanakya niti for success in life in hindi a person with these 5 qualities is called intelligent
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
संकट आने पर विचलित न होने वाला
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति संकट आने पर विचलित नहीं होता है और अपनी शक्ति एवं क्षमताओं का वास्तविक का ज्ञान आकलन करके धर्म के मार्ग पर चलते हुए हर परिस्थिति का सामना करके उससे बाहर निकल जाता है, ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान कहलाता है। 
 
chanakya niti for success in life in hindi a person with these 5 qualities is called intelligent
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
विवादों से दूर रहने वाला
चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अच्छे कर्मों को अपनाकर,  बुरे कर्मों से दूर रहता है और बिना बात के विवादों से बचकर रहना जानता है एवं अपनी बुद्धि का सही उपयोग करके सफल होने की क्षमता रखता है, ऐसे व्यक्ति को बुद्धिमान कहा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti for success in life in hindi a person with these 5 qualities is called intelligent
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
कार्य से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखने वाला
चाणक्य कहते हैं कि वह व्यक्ति समझदार कहलाता है जो अपने कार्य से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखता है और कार्य पूर्ण होने के बाद ही दूसरों को इस बारे में बताता है।
 
विज्ञापन
chanakya niti for success in life in hindi a person with these 5 qualities is called intelligent
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

हर बाधा को पर करके आगे बढ़ने की क्षमता 
आचार्य चाणक्य के अनुसार  जो व्यक्ति कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर भी नहीं घबराता है और बिना निराश हुए अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उस बाधा को पार कर लेता है एवं लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है, ऐसे व्यक्ति को बुद्धिमान कहा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed