फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: एक अच्छा और सफल नेतृत्वकर्ता बनने के लिए इन गुणों का होना है जरूरी

Fri, 02 Apr 2021 09:40 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 02 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti for success chanakya quotes in hindi leadership quality
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों और कूटनीति कुशलता से ही चंद्रगुप्त मौर्य को एक शासक के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे चंद्र गुप्त के महामंत्री थे। उन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता है। ये एक श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ ही एक अच्छे शिक्षक भी थे। आचार्य चाणक्य ने कई शास्त्र लिखें, जिनमें से नीति शास्त्र की बातें आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। नीति शास्त्र में एक सफल नेतृत्वकर्ता (लीडर) बनने के लिए व्यक्ति में कुछ गुणों का होना आवश्यक बताया गया है। जिस व्यक्ति में ये गुण होते हैं वह एक अच्छा और सफल नेतृत्वकर्ता सिद्ध होता है। आप भी जानिए कि कौन से हैं वे गुण।

chanakya niti for success chanakya quotes in hindi leadership quality
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
निरंतर सीखते रहने का गुण

चाणक्य के मुताबिक एक अच्छा नेतृत्वकर्ता वही बनता है जो सीखने में कभी संकोच नहीं करता है। व्यक्ति को सदैव नई चीजों को सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए व्यक्ति का निरंतर सीखते रहना बहुत जरूरी होता है। चाणक्य के अनुसार यदि व्यक्ति को अपने शत्रु से भी सीखने का मौका मिले तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए।

chanakya niti for success chanakya quotes in hindi leadership quality
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सबको साथ लेकर चलने वाला

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति में सबको साथ लेकर चलने का गुण होता है, वह एक अच्छा नेतृत्वकर्ता साबित होता है। किसी भी कार्य को पूरा करने और सफल होने के लिए लोगों के सहयोग की आवश्यकता होती है, इसलिए व्यक्ति को अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti for success chanakya quotes in hindi leadership quality
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
समय प्रबंधन का सही उपयोग

एक अच्छा और सफल नेतृत्वकर्ता बनने के लिए व्यक्ति में समय प्रबंधन को लेकर अच्छी समझ और जागरूकता होनी चाहिए। जो व्यक्ति अपने जीवन में समय के महत्व को समझता है और उसका सही प्रबंधन करता है, वह एक अच्छा नेतृत्वकर्ता बन सकता है। सफल होने के लिए व्यक्ति के जीवन में समय का विशेष महत्व होता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed