फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: किसी काम की सफलता इन चार बातों पर टिकी होती है

Thu, 03 Sep 2020 06:18 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 03 Sep 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti and mantra for Success life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य  बहुत तीक्ष्ण बुद्धि के थे। उन्हें हर विषय की अच्छी समझ थी। चाणक्य ने अपनी नीतियों में लोगों को सफल जीवन जीने के बारे में कई बातें बताई हैं। इन बातों के सार को समझ कर जो व्यक्ति अपने अंदर आत्मसात कर लेता है, और अपने जीवन में इन बातों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ता है, वह अवश्य सफलता प्राप्त करता है। जानते हैं सफलता के लिए चाणक्य की किन नीतियों को ध्यान में रखना चाहिए।

 
 
chanakya niti and mantra for Success life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को जीवन में अनुशासन का होना बहुत आवश्यक होता है, जो व्यक्ति अनुशासन का पालन करता है, वह हर कार्य में सफल होता है। बिना अनुशासन के कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं होता है। इसलिए जो लोग अनुशासन का पालन नहीं करते हैं, वे सफलता बहुत देर से प्राप्त करते हैं।

chanakya niti and mantra for Success life
Chanakya Success Mantra

चाणक्य कहते हैं कि डर को अपने ऊपर हावी मत होने दो जैसे ही डर आपके पास आए उस पर आक्रमण करके उसे नष्ट कर दो। क्योंकि किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए जोखिम भरे निर्णय लेना आवश्यक होता है। वही व्यक्ति सफल होता है जो जोखिम भरे निर्णय लेने से नहीं डरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti and mantra for Success life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

चाणक्य के अनुसार किसी भी कार्य को करने से पहले अपने आप से तीन प्रश्न करों कि मैं ये कार्य क्यों कर रहा हूं, क्या इस कार्य को पूरा कर पाऊंगा, इस कार्य का परिणाम क्या होगा। इन प्रश्नों का संतुष्टिपूर्ण उत्तर मिलने के बाद ही कार्य को आरंभ करें।

विज्ञापन
chanakya niti and mantra for Success life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

किसी भी कार्य को करने के लिए करने के लिए योजना बनाना आवश्यक होता है, इसलिए हर कार्य को शुरु करने से पहले उसकी योजना बनाओं। क्योंकि योजना के साथ किया गया कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाता है,लेकिन जिस कार्य को आप ऐसे ही बिना किसी योजना के आरंभ कर देते हैं, उस कार्य को करने में बहुत सी बाधाएं आती हैं, और कार्य पूर्ण होने में परेशानी होती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed