Chaitra Navratri 2025 Ke Niyam: आज 30 मार्च, रविवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और समर्पण के साथ देवी के सभी रूपों की उपासना करने से साधक को मनचाहा फल प्राप्त होता है। यदि आप भी नवरात्रि में नौ दिनों के व्रत में है और विधिवत माता रानी की पूजा कर रहे हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखा होगा। व्रत के दौरान यदि आप कुछ नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो इससे आपका व्रत खंडित भी सकता है। खासकर नवरात्रि के आखिरी दिन तो इन नियमों के पालन जरूर करना चाहिए, अन्यथा आपका इतने दिनों का व्रत विफल हो जाएगा। आइए जानते हैं कि इन नौ दिनों के दौरान कौन से कार्य किए जा सकते हैं और किन चीजों से बचना चाहिए।
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के आखिरी दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, खंडित हो सकता है नौ दिन का व्रत
नवरात्रि व्रत के दौरान यदि आप कुछ नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो इससे आपका व्रत खंडित भी सकता है और आपका व्रत विफल हो जाएगा। आइए जानते हैं कि इन नौ दिनों के दौरान कौन से कार्य किए जा सकते हैं और किन चीजों से बचना चाहिए।
नवरात्रि के दौरान न करें ये काम
- नवरात्रि के दौरान आप घर और आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। मान्यता है कि गंदगी वाले स्थानों में देवी का वास नहीं होता।
- इस दिनों क्रोध, अपशब्दों का प्रयोग और झूठ बोलने से भी बचना चाहिए। ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।
- नवरात्रि के दिनों में लेदर से बनी चीजें जैसे बेल्ट, पर्स, जूते आदि खरीदने या उनका उपयोग करने से बचना चाहिए।
- नवरात्रि के दौरान मांसाहार और मदिरा के सेवन से भी दूर रहें, क्योंकि यह इन दिनों की पवित्रता को भंग कर सकता है।
- इस अवधि में बाल, दाढ़ी और नाखून काटने की भी मनाही होती है।
नवरात्रि के दौरान करें ये कार्य
- नवरात्रि के दौरान घर का सात्विक और शुद्ध भोजन ग्रहण करें।
- पूजन के साथ-साथ जरूरतमंदों को दान करने का भी विशेष महत्व है।
- प्रातः और संध्या के समय श्रद्धापूर्वक माता के नौ रूपों की आराधना करें।
- दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, जिससे देवी कृपा प्राप्त होगी।
- घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि देवी का वास आपके घर में भी हो।
- नवरात्रि के इन नियमों का पालन कर आप इस पावन पर्व को और अधिक शुभ और फलदायी बना सकते हैं।
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में इन चार चीजों को खरीदने की न करें गलती, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम
Chaitra Navratri 2025: करियर में नहीं मिल रही सफलता तो नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।