फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivling: शिवलिंग का अभिषेक करते हुए भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें, पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 02 Apr 2025 12:56 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 02 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

क्या आपको पता है कि शिवलिंग की पूजा के कुछ विशेष नियम हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है। यदि अनजाने में भी कुछ वर्जित चीजें शिवलिंग पर चढ़ा दी जाएं, तो न केवल पूजा का पूरा फल नहीं मिलता, बल्कि नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
Do not offer these 4 things while anointing Shivling keep these things in mind during worship
शिवलिंग का अभिषेक करते हुए भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : freepik.com

देवों के देव महादेव अपने भोलेपन के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। अगर भक्तगण पूरे विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करते हैं तो वह प्रसन्न होकर उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि शिवलिंग की पूजा के कुछ विशेष नियम हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है। यदि अनजाने में भी कुछ वर्जित चीजें शिवलिंग पर चढ़ा दी जाएं, तो न केवल पूजा का पूरा फल नहीं मिलता, बल्कि नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका पालन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Do not offer these 4 things while anointing Shivling keep these things in mind during worship
शिवलिंग का अभिषेक करते हुए भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : अमर उजाला

तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए
कहते हैं कि तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अधिक प्रिय है। इसे विष्णु प्रिया के नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं, तुलसी का पौधा काफी पवित्र भी माना जाता है, लेकिन इसे शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं और उन्होंने शंखचूड़ नामक दैत्य को वरदान दिया था। चूंकि शंखचूड़ को भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से मारा था, इसलिए शिवजी की पूजा में तुलसी के प्रयोग से बचना चाहिए।

Do not offer these 4 things while anointing Shivling keep these things in mind during worship
शिवलिंग का अभिषेक करते हुए भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : freepik

केतकी और केवड़ा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए
पूजा में फूलों की अहम भूमिका होती है। भगवान को पुष्प अर्पित किया जाता है, लेकिन यह ध्यान देने की बात है कि भगवान शिव को या फिर शिवलिंग पर कभी भी केतकी और केवड़ा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। इसके पीछे की पौराणिक कथा यह है कि एक बार ब्रह्मा जी ने भगवान शिव से झूठ बोला था और केतकी के फूल को साक्षी बनाया था। जब शिवजी को सच का पता चला तो उन्होंने केतकी और केवड़ा के फूल के अपनी पूजा से वर्जित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not offer these 4 things while anointing Shivling keep these things in mind during worship
शिवलिंग का अभिषेक करते हुए भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : freepik.com

नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए
भले की नारियल का प्रयोग लगभग हर पूजा में किया जाता है, लेकिन नारियल के पानी को शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि नारियल का पानी भले ही सभी पूजा में प्रयोग किया जाता है, लेकिन इसे कभी भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। हालांकि, आप पूजा के दौरान नारियल चढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Do not offer these 4 things while anointing Shivling keep these things in mind during worship
शिवलिंग का अभिषेक करते हुए भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : freepik

कुमकुम और रोली नहीं चढ़ाना चाहिए
भगवान शिव को वैराग्य और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि उनकी पूजा में सुहाग के प्रतीक जैसे कुमकुम, रोली और सिंदूर का प्रयोग वर्जित है। शिवलिंग पर केवल भस्म चढ़ाने का विधान है, क्योंकि यह उनकी तांत्रिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक मानी जाती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed