फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: करियर में नहीं मिल रही सफलता तो नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप

Tue, 01 Apr 2025 03:24 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 01 Apr 2025 03:24 PM IST
सार

नवरात्रि में यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश विधिपूर्वक पूजा नहीं कर पा रहा है, तो केवल सच्चे मन से मंत्र जाप करके भी जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri Mantra 2025 chant these mantras during chaitra navratri to get success
Chaitra Navratri Mantra 2025 - फोटो : freepik
Chaitra Navratri Mantra 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति, समृद्धि और साधना का प्रतीक है, जो मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना के लिए समर्पित होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025, रविवार से शुरू होकर 6 अप्रैल 2025, रविवार को समाप्त होगी। इन नौ दिनों में माता की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। लेकिन यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश विधिपूर्वक पूजा नहीं कर पा रहा है, तो केवल सच्चे मन से मंत्र जाप करके भी जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है।

 

Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही रुकावट और ग्रह कलेश से मिलेगा छुटकारा

Chaitra Navratri 2025 Bhog List: नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद


चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप
  • अगर आपने कड़ी मेहनत के बाव भी सफलता नहीं मिल रही है, तो आप नवरात्रि में “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करके करियर की दिशा में नए रास्ते खोलता है।

 
Chaitra Navratri Mantra 2025 chant these mantras during chaitra navratri to get success
चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : freepik
  • कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का जान कर सकते हैं। यह आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। यह मंत्र मां सरस्वती की कृपा पाने का एक प्रभावी उपाय है, जो रचनात्मकता को प्रबल बनाता है।
Chaitra Navratri Mantra 2025 chant these mantras during chaitra navratri to get success
चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : adobe
  • मानसिक शांति या चिंता से मुक्ति के लिए गायत्री मंत्र “ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।” का जाप करें। यह न केवल मन को शांति प्रदान करता है, बल्कि बुद्धि को भी सशक्त बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Mantra 2025 chant these mantras during chaitra navratri to get success
चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : Adobe stock
  • जो लोग नकारात्मक विचारों से परेशान हैं, उन्हें “ॐ दुं दुर्गायै नमः” का जाप करना चाहिए। यह मंत्र आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
Chaitra Navratri Mantra 2025 chant these mantras during chaitra navratri to get success
चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : freepik
  • जो लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, उनके लिए “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकता है। इस मंत्र के जाप से मां लक्ष्मी की कृपा से धन और समृद्धि जीवन में स्वत: ही प्रवेश करती है।

Chaitra Navratri: नहीं रख पा रहे हैं नवरात्रि के सारे व्रत, बस कर लें ये काम, मिलेगा पूरा फल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed