फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025 Bhog List: नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

Mon, 31 Mar 2025 02:29 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 31 Mar 2025 02:29 PM IST
सार

आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता को कौन-कौन से भोग चढ़ाए जा सकते हैं, जिससे उनकी कृपा पूरे परिवार पर बनी रहे।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Bhog List navratri mein mata rani ko kya bhog lagaye navratri 9 days bhog list
चैत्र नवरात्रि 2025 भोग लिस्ट - फोटो : adobe stock
Chaitra Navratri 2025 Bhog List: चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। नौ दिनों का यह पर्व में मां आदिशक्ति को समर्पित होता है। इस दौरान माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री, दुर्गा माता के नौ स्वरूप हैं। इस दौरान भक्त विधि-विधान से व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग भजन-कीर्तन भी करते हैं। इसके साथ ही पूजा में विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। 

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में नहीं कर पा रहे 9 दिन के व्रत तो करें ये पांच उपाय, मिलेगा पूरा फल

Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, नोट कर लें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2025 Bhog List navratri mein mata rani ko kya bhog lagaye navratri 9 days bhog list
चैत्र नवरात्रि 2025 - फोटो : adobe
नवरात्रि के प्रत्येक दिन विभिन्न माताओं की पूजा की जाती है और उसी के अनुसार विशेष भोग भी लगाया जाता है। इस पर्व के दौरान सात्विक भोजन, जैसे फल, दूध से बनी मिठाइयां और हलवा-पूड़ी चढ़ाए जाते हैं। भोग अर्पण भक्तों की श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता को कौन-कौन से भोग चढ़ाए जा सकते हैं, जिससे उनकी कृपा पूरे परिवार पर बनी रहे।
Chaitra Navratri 2025 Bhog List navratri mein mata rani ko kya bhog lagaye navratri 9 days bhog list
चैत्र नवरात्रि 2025 भोग लिस्ट - फोटो : adobe stock
चैत्र नवरात्रि 2025 भोग सूची

पहला दिन – मां शैलपुत्री: गाय का घी अर्पित करें।
दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी: चीनी और पंचामृत अर्पित करें।
तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा: दूध या दूध से बनी मिठाई अर्पित करें।
चौथा दिन – मां कूष्मांडा: फल और मालपुआ चढ़ाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Bhog List navratri mein mata rani ko kya bhog lagaye navratri 9 days bhog list
चैत्र नवरात्रि 2025 भोग लिस्ट - फोटो : adobe stock
पांचवां दिन – मां स्कंदमाता: केला अर्पित करें।
छठा दिन – मां कात्यायनी: मीठा पान और शहद अर्पित करें।
सप्तमी – मां कालरात्रि: गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई चढ़ाएं।
अष्टमी – मां महागौरी: नारियल और खीर चढ़ाएं।
नवमी – मां सिद्धिदात्री: हलवा, पूड़ी और चने की सब्जी अर्पित करें।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Bhog List navratri mein mata rani ko kya bhog lagaye navratri 9 days bhog list
चैत्र नवरात्रि 2025 - फोटो : adobe stock

नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और पावन पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना की जाती है। इस दौरान भक्त विशेष भोग अर्पित करते हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। भोग समर्पित करने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

Chaitra Navratri 2025: देवी दुर्गा इन राशियों पर हमेशा रहती हैं मेहरबान, जानें मां जगदंबा की प्रिय राशियां




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed