फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: देवी दुर्गा इन राशियों पर हमेशा रहती हैं मेहरबान, जानें मां जगदंबा की प्रिय राशियां

Mon, 31 Mar 2025 01:50 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 31 Mar 2025 01:50 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी दुर्गा कुछ राशियों पर हमेशा अपनी विशेष कृपा द्दष्टि रखती हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Know Favourite Zodiac Sign Of Maa Durga Gives Always Blessings
देवी दुर्गा की प्रिय राशियां
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर्व की शुरुआत 30 मार्च से हो चुकी है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। सालभर में कुल 4 नवरात्रि होते हैं, जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना करने का विधान होता है। मां दुर्गा के भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक उपवास रखते हैं और सुबह-शाम मां की आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा नवरात्रि के नौ दिनों तक पृथ्वीलोक पर निवास करती हैं और अपने भक्तों की पूजा-आराधना से प्रसन्न होकर कष्टों को दूर करती हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी दुर्गा कुछ राशियों पर हमेशा अपनी विशेष कृपा द्दष्टि रखती हैं। सभी 12 राशियों में कुछ राशियां देवी दुर्गा को बहुत ही प्रिय होती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी राशियां हैं। 

 
Chaitra Navratri 2025 Know Favourite Zodiac Sign Of Maa Durga Gives Always Blessings
वृषभ राशियां - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी दुर्गा की प्रिय राशियों में से एक राशि वृषभ है। वृषभ राशि की आराध्य देवी मां दुर्गा ही हैं। मां दुर्गा वृषभ राशियों पर अपनी विशेष कृपा रखती हैं। इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होने पर इन्हे भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। मां की कृपा होने पर इनके काम जल्द से जल्द बनते हैं और भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। ऐसे में नवरात्रि के पावन अवसर पर वृषभ राशि के जातकों को मां शक्ति की आराधना विधि-विधान के साथ करनी चाहिए। नौ दिन तक मां की पूजा करने और उपवास रखने पर मां की विशेष कृपा वृषभ राशि के लोगों पर जरूर पड़ती है। 

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन कर लें लौंग का ये छोटा सा उपाय, मिलेगी आर्थिक उन्नति

Chaitra Navratri 2025 Know Favourite Zodiac Sign Of Maa Durga Gives Always Blessings
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मां दुर्गा की सवारी सिंह है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलता है। सिंहवाहिनी मां दुर्गा का ही एक नाम है। इस राशि के जातकों पर नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी हुई होती है। ऐसे लोगो को करियर-कारोबार में खूब तरक्की और लाभ मिलता है। नवरात्रि पर इस राशि के लोगों को दुर्गा आराधना जरूरी करनी चाहिए। 

Navratri Day 2 Maa Brahmacharini Puja: नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें मां का स्वरूप,आराधना मंत्र और पूजा फल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Know Favourite Zodiac Sign Of Maa Durga Gives Always Blessings
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव और आराध्य देवी दुर्गा होती हैं। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा की उपासना करने पर सभी तरह के दुख-दर्द दूर होते हैं और विशेष लाभ मिलता है। इस राशि के जातकों को नवरात्रि के दिनों में दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed