{"_id":"661650e23d1816df850f2715","slug":"chaitra-navratri-2024-how-to-happy-maa-jagdamba-by-offering-bhog-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2024: जानिए नौ देवियों की कृपा पाने के लिए उनको कौन से भोग अर्पित करें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Chaitra Navratri 2024: जानिए नौ देवियों की कृपा पाने के लिए उनको कौन से भोग अर्पित करें
Sat, 13 Apr 2024 11:41 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
Navratri Wishes 2024: नवरात्रि के दौरान देवी की पूजा अधिक फलदायी एवं कल्याणकारी होती है।
- फोटो : Amar Ujala
चैत्र नवरात्रि जारी है। मां दुर्गा की पूजा से हमेशा लाभ होता है लेकिन नवरात्रि के दौरान देवी की पूजा अधिक फलदायी एवं कल्याणकारी होती है। क्योंकि नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की आराधना की जाती है। भक्तगण माता को तरह-तरह के भोग लगाकर माता को प्रसन्न करते हैं। लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में नौ देवियों को उनके पसंद के अनुसार भोग लगाने से देवी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है,घर में सुख-संपदा की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि नौ देवियों को पूजा के दौरान क्या क्या भोग लगाएं ताकि पूजा सार्थक होकर शुभ फल दे।
Trending Videos
प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री
- फोटो : amar ujala
मां शैलपुत्री
दुर्गाजी के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री को सफेद और शुद्ध भोग्य खाद्य पदार्थ पसंद है। इसीलिए पहले नवरात्र को मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है। अगर घर परिवार को निरोगी जीवन और स्वस्थ शरीर चाहिए तो मां को गाय के शुद्ध घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाएं।

दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी
- फोटो : amar ujala
मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के दिन उन्हें मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाएं। मां को मिश्री जैसा शुद्ध मीठा पसंद है और इस भोग के अर्पण से प्रसन्न होकर मां साधक को दीर्घायु और निरोगी जीवन का आशीर्वाद देती हैं।

तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा
- फोटो : amar ujala
मां चंद्रघंटा
मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजें पसंद है। इसलिए पूजा के समय मां को दूध और दूध से बनी वस्तुओं का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद यही चीजें प्रसाद के रूप में वितरित करें। प्रसन्न होकर मां लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का नाश करेंगी और घर में सुख समृद्धि का वास होगा।

चौथा स्वरूप मां कूष्मांडा
- फोटो : amar ujala
मां कूष्मांडा
मां कुष्मांडा को मालपुआ पसंद है। मां को शुद्ध देसी घी में बने मालपुए का भोग लगाएं और पूजा के बाद इसे प्रसाद के तौर पर किसी ब्राह्मण को दान कर दें। खुद भी खाएं और घरवालों को भी खिलाएं। प्रसन्न होकर मां घर और परिवार जनों की बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करती है। खासकर विद्यार्थियों को इस दिन पूजा से बहुत बड़ा फल मिलता है।