फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत है बेहद खास, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Wed, 04 Jan 2023 08:43 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 04 Jan 2023 08:43 AM IST
विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2023 Date pradosh vrat upay to please lord shiva in hindi
साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत है बेहद खास, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock

Budh Pradosh Vrat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत 4 जनवरी, दिन बुधवार को है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत खास माना गया है। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि जो कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से प्रदोष व्रत रखता है, शिव जी उसकी सभी मनोकामना को पूरा करते हैं। मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने और पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सच्चे मन से शिव की भक्ति करने पर शुभ फल जरूर प्राप्त होता है। इसके अलावा यदि आप जीवन में सुख समृद्धि चाहते हैं तो बुध प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...   


 

Budh Pradosh Vrat 2023 Date pradosh vrat upay to please lord shiva in hindi
साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत है बेहद खास, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उपाय 
साल का पहला प्रदोष व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए इस दिन व्रत रखने से शिव जी के साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होगी। ऐसे में बुध प्रदोष व्रत के दिन सुबह व्रत का संकल्प लेने के बाद सबसे पहले गणपति जी की पूजा करें। उन्हें लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें और 'ऊं गं गणपतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है इससे पैसों की किल्लत से मुक्ति मिलती है और आर्थिक स्थिर स्थिति में सुधार आता है। 

Budh Pradosh Vrat 2023 Date pradosh vrat upay to please lord shiva in hindi
साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत है बेहद खास, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए  
सुखी वैवाहिक जीवन या संतान सुख पाने के लिए गुलाब के 27 लाल फूल 27 बार 'ऊं नम: शिवाय' का जाप करते हुए शिव जी को अर्पित करें। इस दिन चंदन का इत्र भी अर्पित करें। ये उपाय पति-पत्नी साथ में करें। शिव और पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2023 Date pradosh vrat upay to please lord shiva in hindi
साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत है बेहद खास, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय - फोटो : istock

धन प्राप्ति के लिए उपाय 
बुध प्रदोष के दिन प्रदोष काल में किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान को एक तांबे के कलश में जल लेकर उसमें थोड़ा सा लाल चंदन डालें और अर्पित करें। साथ ही 'ऊं नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। 


 
विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2023 Date pradosh vrat upay to please lord shiva in hindi
साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत है बेहद खास, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय - फोटो : pixabay

रोग मुक्ति के लिए  
यदि आपके परिवार मे कोई बीमार है, तो प्रदोष काल में आंवला मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही शिव जी से रोगी व्यक्ति का नाम लेकर उसके स्वस्थ होने की कामना करें। मान्यता है कि ये उपाय करने से जल्द ही रोगी व्यक्ति ठीक होने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed