Kali Sarson Ke Upay: भारतीय रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल तंत्र-मंत्र और ज्योतिष उपायों में किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है काली सरसों यानी राई। काली सरसों के उपायों से जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। काली सरसों के दाने के आसान उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इसके अचूक उपाय बुरी नजर से भी बचाने का काम करते हैं। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसका उपाय आपको हर तरह की आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप काली सरसों के कुछ दानों के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं....
Black Masturd Measures : बुरी नजर से बचाती है काली सरसों, इसके अचूक उपायों से खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला
रुकावट दूर करने के लिए
यदि आपके बनते हुए काम अक्सर बिगड़ जाते हैं या उसमें रुकावट आ जाती है, तो आपको गुरुवार के दिन काली सरसों का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से काम में आ रही सारी रुकावटें दूर हो जाती हैं। साथ ही बिगड़े काम भी पूरे हो जाते हैं।
बुरी नजर से बचने के लिए
यदि आपके परिवार में किसी को बुरी नजर लगी है, तो आप राई के कुछ दानों को 7 साबुत लाल मिर्च और नमक के साथ मिला लें। फिर इन चीजों को नजर दोष लगे व्यक्ति के सिर पर से 7 बार घुमाएं और जलती आग में डाल दें।
भाग्य बढ़ाती है काली सरसों
एक घड़े में पानी भर कर उसमें काली सरसों के दाने डालें और इस पानी से नहा लें। ज्योतिष मान्यता है कि ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होने लगता है।
राई के दाने से मिलती है राहत
यदि आपके परिवार के किसी सदस्य को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या कोई सदस्य बहुत चिड़चिड़ा रहता है, तो उस शख्स के सिर के पर से राई और मिर्ची को 7 बार घुमाएं। कुछ ही समय में आपको बदलाव नजर आने लगेगा।