खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। देखिए...
2 of 5
ganga snan
इस दौरान कर्मकांड भी संपन्न कराए गए। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान भी किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। स्नान निर्विघ्न संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
3 of 5
ganga snan
बुद्ध पूर्णिमा के स्नान के लिए रविवार से ही शहर में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान ने काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहले ही पहुंच गए थे। आधी रात तक भी यात्रियों के यहां आने का क्रम जारी था। रविवार शाम को ही सभी होटल और धर्मशालाओं पैक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ganga snan
सोमवार की सुबह करीब चार बजे से स्नान शुरू हुआ। हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट, सुभाष घाट, गऊ घाट, जयराम आश्रम समेत कई अन्य घाटों पर पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दिन के समय तो गंगा घाटों पर पांव रखने की जगह नहीं बची थी। श्रद्धालुओं ने स्नान कर और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पुण्य की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
5 of 5
ganga snan
बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा के घाट पर मुंडन संस्कार और सत्यनारायण भगवान की कथा आदि भी कराते देखे गए। स्नान का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान तैराक पुलिस के जवान लगातार घाटों और पुलों के आस पास गश्त करते हुए नजर रखे हुए थे। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।