{"_id":"57691a8f4f1c1bc019b4812c","slug":"rituals-of-wedding-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहागरात में ये पांच बातें क्यों होती हैं, जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सुहागरात में ये पांच बातें क्यों होती हैं, जानकर रह जाएंगे हैरान
Mon, 30 Apr 2018 05:36 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:36 PM IST
1 of 6
विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिन्दू धर्म में 16 संस्कार बताए गए हैं। इनमें विवाह भी एक संस्कार है। इस संस्कार के द्वारा दो व्यक्ति ही नहीं बल्कि कई परिवार और आत्माओं का भी मिलन होता है ऐसा माना जाता है। इस संस्कार में कई रीति रिवाज शामिल होते हैं जिनमें सुहागरात और उससे जुड़े रिवाज हैं। सुहागरात को वर वधू की मिलन की रात कहा जाता है इसलिए इस दिन होने वाले कुछ रिवाज बड़े ही खास होते हैं जैसे दूध का गिलास लेकर दुल्हन का आना, कन्या को मुंह दिखाई देना।
वर वधू करते हैं सबसे पहले यह काम
2 of 6
विवाह
सुहागरात के दिन दुल्हा दुल्हन अपने कुल देवी और देवता की पूजा करते हैं। इसके पीछे यह मान्यता है कि ईश्वर से कुल की परंपरा और वंश को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद मिले। ऐसी धारणा है कि कुल देवता की आशीर्वाद से ही कुल की वृद्धि होती है।
सुहागरात में यह पांच बातें क्यों होती है, जानकर रह जाएंगे हैरान
3 of 6
विवाह
पूर्वजों की पूजा। विवाह से लेकर सुहागरात तक कई ऐसी रीतियां होती है जिनमें पूर्वजों की पूजा की जाती है। इसके पीछे मान्यता है कि पूर्वजों के आशीर्वाद से संतान का सुख मिलता है। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि पूर्वज यानी पितृगण नाराज होते हैं तो संतान सुख में बाधा आती है। विवाह का सबसे बड़ा उद्देश्य संतान प्राप्ति और वंश को बढाना होता है इसलिए पूर्वजों की पूजा सुहागरात के दिन की जाती है।
विज्ञापन
इसलिए दुल्हन लाती है दूध का गिलास
4 of 6
विवाह
सुहाग रात की रात में दुल्हन अपने पति के लिए दूध का गिलास लेकर आती है। इसके पीछे ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण शामिल है। दूध को चन्द्र और शुक्र की वस्तु माना गया है। शुक्र प्रेम और वासना का कारक ग्रह है तो चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। दूध का गिलास देने के पीछे यह उद्देश्य होता है कि पति पत्नी का प्रेम दूध की तरह उज्जवल, वासना और चंचलता रहित यानी स्थिर और धैर्य वाला रहे।
दुल्हन को इसलिए उपहार दिया जाता है
5 of 6
विवाह
सुहाग रात में एक रिवाज होता है दुल्हन को मुंह दिखाई देने का। ऐसी कथा है कि सुहागरात में ही भगवान राम ने देवी सीता को वचन दिया था कि वह एक पतिव्रत रहेंगे। इसी वचन के कारण भगवान राम ने दूसरी शादी नहीं कि और देवी त्रिकूटा भगवान के कल्कि अवतार की प्रतिक्षा में बैठी है। आज कल दुल्हन को इस रिवाज के तहत गहने, मोबाइल जैसे उपहार मिलने लगे हैं। दरअसल इस रिवाज के पीछे यह विश्वास होता है कि स्त्री जिसे अपने पत्नी के रूप में स्वीकार कर रही है वह इस योग्य है कि उसकी जरुरतों को पूरा कर सके। व्यवहारिक तौर पर देखा जाए तो उपहार देने के पीछे यह उद्देश्य होता है कि नए रिश्ते की शुरुआत अच्छी हो।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।