आपने अशोक का पेड़ अपने आसपास जरूर देखा होगा। लोग अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए भी अशोक के पेड़ लगाते हैं। घर की शोभा बढ़ाने के अलावा अशोक अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। शास्त्रों में भी अशोक के पेड़ का बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि घर के आसपास अशोक के पेड़ लगाने से व्यक्ति के सारे शोक मिट जाते हैं। मान्यता तो ये भी है कि जहां अशोक का पेड़ होता है उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वातावरण शांत और खुशहाल रहता है। इस पेड़ पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है, जिस कारण ये जिस जगह पर लगा होता है वहां पर सभी कार्य बिना किसी बाधा के सम्पन्न होते हैं। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यो में भी अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। तो चलिए आज जानते हैं अशोक के पेड़ और पत्तों के कुछ उपाय, जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी परेशानियां दूर होंगी...
{"_id":"621de93be911c701964d4db8","slug":"ashoka-tree-benefits-remedies-of-ashoka-leaves-bring-prosperity-and-peace-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अशोक की पत्तियों के ये चमत्कारिक उपाय घर में लाते हैं समृद्धि और शांति, हर मनोकामना भी होती है पूरी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
अशोक की पत्तियों के ये चमत्कारिक उपाय घर में लाते हैं समृद्धि और शांति, हर मनोकामना भी होती है पूरी
Fri, 11 Mar 2022 09:47 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
अशोक की पत्तियों के चमत्कारिक उपाय
- फोटो : iStock
अशोक की पत्तियों के चमत्कारिक उपाय
- फोटो : iStock
वास्तु दोष को दूर करने के लिए
- कहा जाता है कि अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को दूर करने में सहायक है। मान्यता है कि जिस घर के आगे में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। इसलिए अपने घर के आगे इसका पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
अशोक की पत्तियों के चमत्कारिक उपाय
- फोटो : iStock
किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए
- अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा पाठ या मांगलिक काम में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा अशोक के पत्तों को देवी-देवताओं पर अर्पण करने से वे प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक की पत्तियों के चमत्कारिक उपाय
- फोटो : iStock
तनाव कम करने में भी लाभकारी है
- मान्यता है कि अशोक की पत्तियां पति-पत्नी के बीच तनाव को भी कम करती हैं। अगर दोनों में अनबन हो रही है, तो अशोक के सात पत्ते लाकर देवी-देवताओं के सामने रख दें। अगर पत्ते सूख जाएं तो फिर से ऐसा ही करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो जाएगी और प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
अशोक की पत्तियों के चमत्कारिक उपाय
- फोटो : iStock
विवाह की अड़चनों को दूर करने के लिए
- अगर विवाह में देरी हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद इन पत्तों को पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें। 42 दिनों तक लगातार ऐसा करने से लाभ नजर आता है।