हिंदी कैलेंडर के अनुसार साल भर में 24 एकादशी व्रत होते हैं। यानी हर माह में दो एकादशी तिथि पड़ती है। वहीं फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो हिंदू धर्म के अनुसार सभी एकादशियों का काफी महत्व माना गया है, लेकिन इन सब में आमलकी एकादशी को सर्वोत्तम स्थान पर रखा गया है। अमालकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का भी विधान है। इस बार अमालकी एकादशी 14 मार्च, सोमवार के दिन पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ और व्रत के साथ कुछ उपायों को जरूर करना चाहिए। इन उपायों को करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...
Amalaki Ekadashi 2022: 14 मार्च को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, खुल जाएगी बंद तकदीर
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन