18 अप्रैल को
अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ है, तो घर में ये 10 काम जरूर करें। इससे किस्मत चमक उठेगी और पैसा ही पैसा बरसेगा।
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया इस बार 18 अप्रैल को है। 11 साल बाद इस दिन 24 घंटे का सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग बन रह है, जो 18 अप्रैल को 4 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर रात 3 बजकर 3 तक रहेगा। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहते हैं और इस दिन को परशुराम जयंती भी मनाई जाती है।
अक्षय तृतीया के मौके पर स्वर्णाभूषण की खरीदारी की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से समृद्धि आती है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा सफेद कमल या सफेद गुलाब से होती है। अक्षय तृतीया का सर्वसिद्धी मुहुर्त के रूप में विशेष महत्व है।
दान करने की परंपरा
कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान जरूर करना चाहिए। भले ही आपके पास अधिक धन न हो, तो भी अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान करने से दान करने वाले व्यक्ति का आने वाला समय अच्छा होता है और उसे दुख दूर होते हैं। अक्षय तृतीया को शास्त्रों में अक्षय पुण्य और धनलाभ प्रदान करने वाला कहा जाता है। इस दिन व्यक्ति जो भी शुभ काम करता है उसका पुण्य कभी भी खत्म नहीं होता।
मां लक्ष्मी की पूजा करें
इस दिन तुलसी की सेवा करने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से दीपक लगाने और पूजन से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। लक्ष्मी माता का केसर और चंदन से पूजन करें। इससे आपको आर्थिक बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल में रखें।