फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह 5 बातें किसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है

Thu, 19 May 2016 01:52 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
5 secret thing not to share with anyone
न कहें

अक्सर दोस्ती में या बहुत उत्साह‌ित होकर लोग कुछ ऐसी बातें साझा कर लेते हैं जो उनकी बदनामी और नुकसान की वजह बन जाते हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रखें और उन्हें अपने अंदर ही दबाकर रखें तो इसका फायदा आप खुद महसूस करेंगे। यहां आपको ऐसी पांच बातों के बारे में बता रहे हैं ज‌िन्हें जानने के बाद खुद कहेंगे क‌ि इन्हें वास्तव में क‌िसी से नहीं कहना चाह‌िए।

यह 5 बातें क‌िसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है

5 secret thing not to share with anyone
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।

रूपया पैसा और अपनी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि के बारे में क‌‌िसी को नहीं बताएं। रह‌िम ने कहा 'रहिमन निज मन की व्यथा,मन ही राखो गोय,सुन इठलहिये लोग सब ,बाठे ना लैहैं कोय। यानी आपके पास धन की कमी है यह बात लोगों को बताएंगे तो लोग इसका आनंद उठाएंगे न क‌ि आपकी सहायता करेंगे। दूसरी बात दुन‌िया हमेशा धनी और बलवान से नाता रखना चाहती है। अगर आपके पास अभाव है और लोगों को इसका पता चलेगा तो आपकी दू‌र‌ियां बढ़ा लेंगे। और आपके पास खूब पैसा है इस बात को लोग जानेगे तो हजार दुश्मन पैदा हो जाएंगे। इसल‌िए अपने धन की बात अन्य से न करें।

यह 5 बातें क‌िसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है

5 secret thing not to share with anyone
प्‍यार

बहुत से लोग अपनी न‌िजी ज‌िंदगी की बातें खासतौर पर अंतरंग पलों की बातें भी आपस में साझा करने लगते हैं। शास्‍त्रों के अनुसार न‌िजी पल न‌िजी होते हैं उन्हें अपने तक ही गुप्त रखना चाह‌िए। इसे साझा करने पर जहां आप हंसी के पात्र बनते हैं वहीं समय आने पर लोग इसका गलत इस्तेमाल करके आपको बदनाम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह 5 बातें क‌िसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है

5 secret thing not to share with anyone
दान

आजकल दान एक द‌िखावा बन गया है। लोग दान करते हैं तो इसका बखान करते हैं। तख्त‌ियों पर दानकर्ताओं के नाम छापे जाते हैं। जबक‌ि शास्‍त्रों में बताया गया है क‌ि दान को देकर भूल जाना चाह‌िए यानी उसका बखान नहीं करना चाह‌िए इससे दान की मर्यादा बढ़ती है। हमेशा दान गुप्‍त होना चाह‌िए। द‌िखावे के ल‌िए द‌िया गया दान का पुण्य कम हो जाता है और समाज में लोग आपको अहंकारी समझने लगते हैं।

विज्ञापन

यह 5 बातें क‌िसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है

5 secret thing not to share with anyone
तनाव
हर प‌र‌िवार में क‌िसी न क‌िसी बात पर लोगों के बीच कभी न कभी मनमुटाव और तकरार होती रहती है। लेक‌िन जो लोग इन्हें अपने तक नहीं रखकर दूसरों से इन बातों का साझा करते हैं वह खुद ही अपना मजाक बनाते हैं। क्‍योंक‌ि लोग इन बातों से आनंद लेते हैं और वक्त पर आपको तंज मारकर कष्ट पहुचाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed