फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं, यहां जानें

Wed, 30 Apr 2025 12:05 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

आज अक्षय तृतीया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार के संयोग बना रहेगा। इस योग में सोना-चांदी की खरीदारी का महत्व होता है।

विज्ञापन
What to buy and what not to buy on Akshaya Tritiya 2025
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : adobe stock

Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। यह दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि इस तिथि पर सोना खरीदना बेहद शुभ होता है और इससे घर में बरकत भी होती हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। अक्षय तृतीया मुख्य रूप से एक ऐसे दिन के रुप में जानी जाती है, जिसमें बिना किसी शुभ मुहूर्त के खरीदारी और मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस साल 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार के संयोग बना रहेगा। इस योग में जहां खरीदारी का महत्व है वहीं अक्षय तृतीया पर कुछ चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। अन्यथा नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या खरीदें और क्या नहीं।

What to buy and what not to buy on Akshaya Tritiya 2025
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर आप सोना खरीद सकते हैं। इस दौरान आप चांदी के आभूषण भी घर ले सकते हैं। - फोटो : adobe stock

अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर आप सोना खरीद सकते हैं। इस दौरान आप चांदी के आभूषण भी घर ले सकते हैं। इसके अलावा सेंधा नमक खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इसे घर लाने पर कर्ज से मुक्ति मिलती हैं।

अक्षय तृतीया के दिन आप रुई भी घर लेकर आ सकते हैं। इसे शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक माना गया है। इसे घर लाने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दौरान आप मिट्टी के बर्तन, जौ, कौड़ी, बर्तन, तुलसी का पौधा और पीली सरसों भी खरीद सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं, वह इस तिथि पर उसे घर ला सकते हैं।

What to buy and what not to buy on Akshaya Tritiya 2025
पुराना या इस्तेमाल किया सामान न खरीदें - फोटो : adobe stock

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये चीजें

  • लोहे की चीजें
  • कांटेदार पौधा
  • धारदार और नुकीली चीजें
  • बासी मिठाई 
  • काले रंग की 
  • टूटी-फूटी वस्तुएं
  • पुराना या इस्तेमाल किया सामान न खरीदें
  • एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
What to buy and what not to buy on Akshaya Tritiya 2025
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : adobe stock
अक्षय तृतीया करें इन चीजों का दान
  • खरबूजा
  • ककड़ी
  • मिश्री
  • सत्तू
  • पंखे 
  • पादुका
  • चावल
  • नमक
  • घड़े
  • कुल्हड़
  • घी
  • बेलपत्र
  • मौसमी फल
  • चटाई
  • छाता आदि।
विज्ञापन
What to buy and what not to buy on Akshaya Tritiya 2025
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : adobe stock

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
30 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर किस चीजों का दान करने से मिलता है कौन सा पुण्यफल


अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त
30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा। इस समय आप पूजा-पाठ कर सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2025: जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ?

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार करें खरीदारी, जीवनभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed