फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Tritiya 2025: आज अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार करें खरीदारी, जीवनभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Wed, 30 Apr 2025 06:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 06:26 AM IST
सार

Buy Things according to Mulank On Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया 2025 एक विशेष दिन है जब अगर आप अपने मूलांक के अनुसार शुभ वस्तुएं खरीदते हैं, तो यह न केवल आपकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उन्नति लाएगा, बल्कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Akshay Tritiya 2025 Unlock Wealth and Prosperity by Making Purchases Based on Your Numerology
अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार खरीदें चीजें - फोटो : adobe stock

Akshay Tritiya Par Mulank Ke Adhar Par Karein Khareedari: आज यानी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का यह पावन पर्व मनाया जा रहा है।अक्षय तृतीया हिन्दू पंचांग के अनुसार एक ऐसा पावन दिन है जिसे अबूझ मुहूर्त कहा गया है। जहां किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत बिना पंचांग देखे की जा सकती है। मान्यता है कि यदि व्यक्ति अपने मूलांक के अनुसार वस्त्र, धातु, रत्न या कोई शुभ वस्तु इस दिन घर लाता है तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा उस पर वर्ष भर बनी रहती है। 


Akshaya Tritiya 2025 Wishes: शुभ योग में अक्षय तृतीया आज, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं
इस दिन की गई खरीदारी केवल भौतिक लाभ ही नहीं देती बल्कि आध्यात्मिक और मानसिक संतुलन भी बनाए रखती है। यही नहीं घर में सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है। आइए जानते हैं  कि इस अक्षय तृतीया पर आपको  मूलांक के अनुसार किन चीजों को खरीदना चाहिए। 
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, यहां जानें

Akshay Tritiya 2025 Unlock Wealth and Prosperity by Making Purchases Based on Your Numerology
अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार खरीदें चीजें - फोटो : adobe stock

मूलांक 1
इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं जो आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा के प्रतीक माने जाते हैं। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मूलांक 1 वाले जातकों को सोना, तांबे के बर्तन, या पीले-लाल रंग के वस्त्र खरीदना अत्यंत लाभकारी रहेगा। ऐसी वस्तुओं की खरीद से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है और नेतृत्व क्षमता को बल मिलता है। अगर आप सरकारी सेवा, उच्च प्रशासन या राजनीति से जुड़े हैं तो यह दिन आपके लिए भाग्योदय का कारण बन सकता है। सूर्य से जुड़ी वस्तुएं जीवन में स्थिरता लाती हैं।

Akshay Tritiya 2025 Unlock Wealth and Prosperity by Making Purchases Based on Your Numerology
numerology - फोटो : adobe stock

मूलांक 2
मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं जो मन, भावनाओं और शांति के प्रतिनिधि हैं। इस दिन चांदी के गहने, बर्तन, सफेद वस्त्र या मोती से बनी कोई चीज खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। इससे मानसिक तनाव कम होगा, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। अगर आप किसी भावनात्मक अस्थिरता से जूझ रहे हैं तो चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं की खरीद आपको संतुलन प्रदान करेगी। यह गृहस्थ जीवन को भी सुखद बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Tritiya 2025 Unlock Wealth and Prosperity by Making Purchases Based on Your Numerology
अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार खरीदें चीजें - फोटो : adobe stock

मूलांक 3
इस अंक के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं जो ज्ञान, धर्म और विस्तार के प्रतीक हैं। मूलांक 3 वाले लोग इस दिन पीतल के बर्तन, पीले वस्त्र, हल्दी या किसी धार्मिक ग्रंथ की खरीद कर सकते हैं। ऐसा करना आपके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा लाएगा। विद्या, करियर और विवाह से संबंधित समस्याओं का समाधान कर सकता है। विशेषकर शिक्षक, सलाहकार या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग इस दिन लाभदायक सौदों की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Akshay Tritiya 2025 Unlock Wealth and Prosperity by Making Purchases Based on Your Numerology
अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार खरीदें चीजें - फोटो : adobe stock

मूलांक 4
राहु इस मूलांक का स्वामी ग्रह है जो अचानक लाभ, रहस्य और आधुनिकता से जुड़ा है। इस दिन मूलांक 4 वाले जातकों को इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, लैपटॉप या स्टील/लोहे की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। साथ ही काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र भी लाभ देंगे। राहु की अनुकूलता से अचानक धन लाभ, तकनीकी क्षेत्र में प्रगति और रुके हुए कामों में गति आती है। यह समय विशेष रूप से  रिसर्च या मीडिया में काम करने वालों के लिए फलदायी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed