फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Akshaya Tritiya 2025 Date Puja Vidhi Auspicious Time And Know Why To Buy Gold Akshaya Tritiya Kab Hai

Akshaya Tritiya 2025: जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ?

Wed, 30 Apr 2025 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है जो समृद्धि का प्रतीक है। सोना-चांदी को धन-धान्य की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन इसकी खरीदारी को स्थायी धन और सौभाग्य की प्राप्ति के रूप में देखा जाता है।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 Date Puja Vidhi Auspicious Time And Know Why To Buy Gold Akshaya Tritiya Kab Hai
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का महत्व - फोटो : ANI

विस्तार

Akshaya Tritiya 2025: आज अक्षय तृतीया का पर्व है।  भारतीय काल गणना के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि अक्षय तृतीया कहलाती है। 'अक्षय' का अर्थ है जिसका कभी 'क्षय' ना हो जो स्थाई रहे इस दिन किया गया दान पूजन हवन सहित हर पुण्य कार्य अक्षय फल देता है। कोई भी शुभ कार्य और नई शुरुआत के लिए इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया विश्वास और सकारात्मक शुरुआत का दिन है इसी दिन इसी तिथि पर त्रेता युग की शुरुआत हुई थी इसलिए इसे युगादितिथि भी कहते हैं। इस बार तृतीया 29 अप्रैल मंगलवार शाम 5:32 से शुरू होगी और 30 अप्रैल दोपहर 2:15  बजे तक रहेगी। ग्रंथ धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु के अनुसार बुधवार को सूर्योदय व्यापिनी तिथि होने से अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैशाख माह में किए जाने वाले विवाह अक्षय होते हैं एवं इस दिन की गई खरीदारी का फायदा लंबे समय तक मिलता है।  

विज्ञापन


स्थायी धन और सौभाग्य हासिल होता है
अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है जो समृद्धि का प्रतीक है। सोना-चांदी को धन-धान्य की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन इनकी खरीदारी को स्थायी धन और सौभाग्य की प्राप्ति के रूप में देखा जाता है। हिंदू धर्म में पीली धातु सोने को सबसे पवित्र और अक्षय माना गया है। इसे देवताओं की धातु माना जाता है इसलिए अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी की परंपरा है। पद्म पुराण के अनुसार इस तिथि पर धन के देवता कुबेर को देवताओं का खजांची बनाया गया था। इस तिथि पर लक्ष्मी पूजा भी होती है जिससे जीवन में स्थायी समृद्धि आती है।
विज्ञापन


Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा, घर में होगी बरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन खरीदा गया सोना समृद्धि देने वाला
इस दिन ग्रहों की शुभ स्थिति बनने से हर तरह की खरीदारी और नई शुरुआत लंबे समय तक फायदा देने वाली रहेगी। स्कंद पुराण के अनुसार अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना समृद्धि देने वाला होता है। इसी तरह धनतेरस, रथ सप्तमी गुरु पुष्य और रवि पुष्य योग भी सोना खरीदने का विशेष मुहूर्त है। ग्रंथों में बताया गया है सोना पूर्व या उत्तर दिशा से खरीदना चाहिए।  ब्रह्मांड पुराण के अनुसार उत्तर दिशा से खरीदा गया सोना शुभ फल देता है। इससे आत्मविश्वास और सकारात्मकता में वृद्धि होती रहती है। ऐसी स्थिति में की गई नई शुरुआत समृद्धि देने वाली होती है।

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर कर सकते हैं ये शुभ और मांगलिक कार्य, जान लें 5 अबूझ मुहूर्त

 ऐसे करें इस दिन अपने पुण्यों में वृद्धि
अक्षय तृतीया के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर समुद्र,गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु एवं माँ लक्ष्मी की शांत चित्त होकर पूजा करने का विधान है। इस दिन लक्ष्मीनारायण की पूजा सफ़ेद,पीले रंग के कमल या गुलाब के पुष्प से करनी चाहिए। नैवेद्ध में गेहूं,जौ,चने का सत्तू,मिश्री,नीम की कोपल,ककड़ी और चने की भीगी दाल अर्पित की जाती है। यह तिथि वसंत ऋतु के अंत और ग्रीष्म ऋतु के प्रारम्भ का दिन भी है इसलिए अक्षय तृतीया के दिन जल से भरे घड़े,कुल्हड़,सकोरे,पंखे,पादुका,चटाई,छाता,चावल,नमक,घी,ख़रबूज़ा,ककड़ी,मिश्री,सत्तू आदि गर्मी में लाभकारी वस्तुओं का दान महा पुण्यकारी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान देने वाला प्राणी सूर्यलोक को जाता है। जो इस तिथि को उपवास करता है वह रिद्धि-वृद्धि और श्री से संपन्न हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed