फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishakh Amavasya: वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान के अलावा करें ये काम, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Fri, 18 Apr 2025 10:21 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 10:21 AM IST
सार

Vaishakh Amavasya 2025 Date: वैशाख अमावस्या का दिन न केवल पितृ कृपा पाने के लिए उत्तम है, बल्कि यह आर्थिक और मानसिक समस्याओं से मुक्ति पाने का भी शुभ समय है। यदि श्रद्धा और विधिपूर्वक ये उपाय किए जाएं, तो जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

विज्ञापन
Vaishakh Amavasya do these upay or remedies to get the blessings of pitru
Vaishakh Amavasya - फोटो : adobe stock

Vaishakh Amavasya Kab Hai: वैशाख, हिन्दू पंचांग का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसे धर्म, दान और तपस्या का महीना कहा गया है। इस महीने की अमावस्या तिथि पर किए गए स्नान, दान, जप और तर्पण से कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन हमारे पूर्वज धरती के समीप होते हैं और हमारी ओर प्रेम और आशीर्वाद की दृष्टि रखते हैं। यदि इस दिन श्रद्धा से उनका स्मरण और तर्पण किया जाए, तो वे संतुष्ट होकर अपने वंशजों को सुख, समृद्धि और संतोष का वरदान देते हैं।

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इन राशियों के पास होगी दौलत और शोहरत, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा खूब लाभ

 

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख

 

Rudraksha Wearing Rules: कैसे पहनें रुद्राक्ष? ज्योतिष अनुसार जानिए धारण करने की विधि और नियम

Vaishakh Amavasya do these upay or remedies to get the blessings of pitru
Vaishakh Amavasya - फोटो : adobe stock

वैशाख अमावस्या कब है? 
पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या तिथि आरंभ: 27 अप्रैल, प्रातः 04 बजकर 49 मिनट पर 
पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या तिथि समाप्त: 28 अप्रैल, देर रात  01:00 बजे 
उदयातिथि के अनुसार 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या मानी जाएगी। 

Vaishakh Amavasya do these upay or remedies to get the blessings of pitru
Vaishakh Amavasya - फोटो : adobe stock

वैशाख अमावस्या  स्नान-दान मुहूर्त
वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त : 27 अप्रैल प्रातः 04: 17 मिनट से प्रातः  5:00  बजे तक 
अभिजीत मुहू्र्त: प्रातः 11:53 से दोपहर 12:45 तक 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya do these upay or remedies to get the blessings of pitru
Vaishakh Amavasya - फोटो : adobe stock

पितृ दोष निवारण के लिए करें ये काम 

  • वैशाख अमावस्या के दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी, तालाब या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करें।
  • पितरों के नाम से तिल, जल और कुश से तर्पण करें।
  • पिंडदान करें और गौ, ब्राह्मण तथा जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
  • इससे पितृ दोष शांत होता है और पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है।
  • किसी गरीब या वृद्ध को भोजन कराना विशेष पुण्यदायी होता है।
  • काले कुत्ते या गाय को रोटी खिलाएं।
  • हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya do these upay or remedies to get the blessings of pitru
Vaishakh Amavasya - फोटो : adobe stock

धन प्राप्ति के जरूर करें ये उपाय 

  • इस दिन तुलसी की माला से 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। यह मंत्र बुद्धि, तेज और लक्ष्मी की प्राप्ति में सहायक होता है।
  • पीपल के वृक्ष के नीचे सूर्यास्त के बाद तिल के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय राहु-केतु दोष को शांत करता है और जीवन में आ रही रुकावटों को दूर करता है।
  • इस दिन चावल, तिल, वस्त्र, गुड़, और आटा का दान करें। यह उपाय शनि और चंद्र से जुड़े दोषों को कम करता है और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed