Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना और साधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। लगभग 30 दिनों तक चलने वाले इस पावन मास में हर दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि, सावन में श्रद्धा और विधि-विधान से की गई शिव पूजा का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। वहीं शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली कुछ विशेष वस्तुएं सुख-समृद्धि, मनोकामना पूर्ति और कष्टों से मुक्ति का कारण बनती हैं। हालांकि, अनजाने में कुछ ऐसी वस्तुएं भी चढ़ा दी जाती हैं, जिन्हें शिव पूजा में वर्जित माना गया है। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं कि सावन में शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है और किन चीजों से बचना चाहिए।
{"_id":"6a69cd2cb71897c2ae0f9c5b","slug":"shivling-par-kya-chadaye-or-kya-nhi-know-sawan-shivling-puja-niyam-2026-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: महाकाल का प्रिय महीना सावन शुरू, जानें शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan 2026: महाकाल का प्रिय महीना सावन शुरू, जानें शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं
Thu, 30 Jul 2026 06:29 AM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:29 AM IST
सार
Sawan 2026: सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग पर कुछ चीजें चढ़ाने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
Sawan 2026
- फोटो : adobe
शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?
- शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। इसे भगवान शिव का सबसे प्रिय पत्र माना जाता है।
- शमी के फूल या शमी के पत्ते चढ़ाना शुभ माना जाता है।
- दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
- साबुत चावल अर्पित करें। इससे मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।
- केसर चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
- भांग और धतूरा भगवान शिव को अर्पित किए जा सकते हैं, क्योंकि इन्हें शिव का प्रिय माना गया है।
- मौसमी फल, अनाज अर्पित कर सकते हैं।
Sawan 2026
- फोटो : freepik
शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाएं?
- तुलसी के पत्ते शिवलिंग पर नहीं चढ़ाने चाहिए।
- हल्दी अर्पित नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसे शिव पूजा में वर्जित माना गया है।
- शंख से जल अर्पित करने से बचें।
- केतकी (केवड़ा) के फूल भगवान शिव को नहीं चढ़ाने चाहिए।
- टूटे हुए चावल अर्पित नहीं करें।
- कटे-फटे या खंडित बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से बचें। हमेशा साबुत और स्वच्छ बेलपत्र ही अर्पित करें।
Sawan Rashifal 2026: सावन का पवित्र महीना कल से शुरू, इन 5 राशियों पर रहेगी पूरे महीने भोलेनाथ की कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2026
- फोटो : adobe
सावन सोमवार 2026
मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।
तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥
श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।
- पहला सावन सोमवार - 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार - 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार - 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार - 24 अगस्त 2026
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, जानें कब रखा जाएगा पहला सावन सोमवार और क्या होंगे व्रत के नियम
शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मंत्रमन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।
तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥
श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।
विज्ञापन
Sawan 2026
- फोटो : freepik
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र-
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
शिव के प्रिय मंत्र-
- ॐ नमः शिवाय।
- नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
- ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।