Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Puja 2024: आखिर क्यों वेश्यालय के आंगन की मिट्टी से बनाई जाती हैं मां दुर्गा की मूर्ति?

Sat, 05 Oct 2024 11:23 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri Vijayadashami Maa Bhagwati goddess durga idol make from the soil of prostitutes courtyard
shardiya navratri - फोटो : amar ujala

Durga Puja 2024: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 03 अक्तूबर से हो चुकी है और इसका समापन 12 अक्तूबर विजयादशमी को होगा। शारदीय नवरात्रि के 9 दिन आदिशक्ति मां भगवती  की पूजा के लिए समर्पित हैं। दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर, बड़े-बड़े पूजा पंडाल और घर-घर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है और पूरे 9 दिन भक्ति-भाव से पूजा की जाती है। नवरात्रि के एक महीने पहले से ही मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनना शुरु हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्गा जो मूर्ति बनाई जाती है, उसमें वेश्यालय के आंगन की मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा क्यों किया जाता है चलिए जानते हैं इसके पीछे कौन सी मान्यता प्रचलित है। 

Trending Videos
Shardiya Navratri Vijayadashami Maa Bhagwati goddess durga idol make from the soil of prostitutes courtyard
shardiya navratri - फोटो : adobe stock

वेश्या से सिर झुकाकर मिट्टी मांगना नारी शक्ति का सम्मान
ऐसा माना जाता है कि यदि वेश्यालय के प्रांगण की भूमि का उपयोग मां दुर्गा की मूर्ति के लिए नहीं किया जाता है, तो मूर्ति अधूरी मानी जाती है। जब कोई पुजारी या मूर्तिकार किसी वेश्यालय में मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी  मांगने जाता है, तो उसका मन अतिरिक्त रूप से शुद्ध और ईमानदार होना चाहिए। साथ ही वेश्या से सिर झुकाकर सम्मानपूर्वक मिट्टी मांगी जाती है। इसके बाद यदि वेश्या अपने आंगन  से मिट्टी  दान करती है तो उससे मां दुर्गा की मूर्ति बनाई जाती है और मूर्ति पूर्ण मानी जाती है।वेश्याओं के आगे सिर झुकाना इस बात का संदेश देता है कि नारी शक्ति के रूप में उन्हें भी समाज में बराबरी का दर्जा दिया गया। 

Shardiya Navratri Vijayadashami Maa Bhagwati goddess durga idol make from the soil of prostitutes courtyard
shardiya navratri - फोटो : adobe stock

क्यों शुद्ध मानी जाती है वेश्यालय की मिट्टी
घर की महिला को लक्ष्मी स्वरूपा माना जाता है। गृहलक्ष्मी स्वयं लक्ष्मी के स्वरूप का प्रतिनिधित्व करती हैं। ऐसे में अगर कोई पुरुष अपनी पत्नी को छोड़कर वेश्या के पास जाता है तो उसके सारे पुण्य कर्म उसके आंगन में ही छूट जाती है। इस प्रकार वेश्या के आंगन की मिट्टी पवित्र हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri Vijayadashami Maa Bhagwati goddess durga idol make from the soil of prostitutes courtyard
shardiya navratri - फोटो : adobe stock

आंगन की मिट्टी के साथ ये चीजें भी हैं जरूरी
दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए वेश्यालय की मिट्टी और अन्य चीजों की जरूरत होती है जो मूर्ति बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इन सबके बिना भी मूर्ति पूर्ण नहीं होती। मां दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए वेश्यालय की मिट्टी के अलावा, गंगा के किनारे की मिट्टी, गोमूत्र और गाय के गोबर का भी उपयोग किया जाता है। इन चीज़ों का उपयोग मूर्तियां बनाने में करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed