फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Visarjan 2024: 12 या 13 अक्तूबर, कब है दुर्गा मूर्ति विसर्जन? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Fri, 27 Sep 2024 02:07 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 02:07 PM IST
सार

जिस दिन देवी दुर्गा राक्षस महिषासुर का वध करती हैं यानि दसवें दिन दुर्गा विसर्जन के बाद ही नवरात्रि के व्रत का पारण किया जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल दशमी तिथि के दिन प्रात:काल या अपराह्न काल में विजयादशमी तिथि शुरू होने के बाद दुर्गा विसर्जन किया जाता है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Durga Visarjan 2024 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi in hindi
Durga Visarjan 2024 - फोटो : amar ujala

Durga Visarjan 2024 Date: सनातन धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो साधक नवरात्रि के पूरे नौ दिनों व्रत रखते हुए मां की आराधना करता है उसको शुभ फल की प्राप्ति होती है। विसर्जन के दिन देवी की पूजा कर मूर्ति को प्रवाहित किया जाता है। जिस दिन देवी दुर्गा राक्षस महिषासुर का वध करती हैं यानि दसवें दिन दुर्गा विसर्जन के बाद ही नवरात्रि के व्रत का पारण किया जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल दशमी तिथि के दिन प्रात:काल या अपराह्न काल में विजयादशमी तिथि शुरू होने के बाद दुर्गा विसर्जन किया जाता है। आइए जानते हैं  जानते हैं साल 2024 में दुर्गा मूर्ति विसर्जन किस दिन होगा और इस दिन विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है?



Shardiya Navratri 2024: शुरू होने वाले हैं नवरात्रि, यहां जानें पहले दिन से लेकर अष्टमी नवमी की डेट


Shardiya Navratri Durga Visarjan 2024 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi in hindi
Durga Visarjan 2024 - फोटो : freepik

दुर्गा मूर्ति विसर्जन कब है?
दशमी तिथि आरंभ: 12 अक्तूबर 2024, प्रातः 10 बजकर 58 मिनट से 
दशमी तिथि समाप्त: 13 अक्तूबर 2024, प्रातः 09 बजकर 08 मिनट पर 
श्रवण नक्षत्र:  12 अक्तूबर 2024, प्रात: काल 05 बजकर 25 मिनट से लेकर 13 अक्तूबर को सुबह 04 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। उदयातिथि के आधार पर 12 अक्टूबर 2024 को दुर्गा मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। 

Shardiya Navratri Durga Visarjan 2024 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi in hindi
Durga Visarjan 2024 - फोटो : freepik

दुर्गा विसर्जन मुहूर्त 
दुर्गा विसर्जन का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से लेकर 03 बजकर 35 मिनट तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri Durga Visarjan 2024 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi in hindi
Durga Visarjan 2024 - फोटो : freepik

दुर्गा मूर्ति विसर्जन की सही विधि

  • मूर्ति विसर्जन के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठें और स्नान आदि कार्य से निवृत्त हो जाएं। 
  • स्नान आदि  के बाद शुद्ध वस्त्र धारण करें।
  • मां दुर्गा की पूजा आरंभ करें। 
  • इसके बाद देवी को फूल, फल, अक्षत और सिंदूर आदि अर्पित करें।
  • मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 
  • दीपक जलाने के दौरान  मंत्रों का उच्चारण करें।
  • इसके बाद देवी की आरती करें।
  • अब माता की मूर्ति को हाथों से स्थान से हिलाएं। 
  • इसके बाद विसर्जन वाली जगह पर लेकर जाएं।
  • ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच मां दुर्गा को मूर्ति को किसी तालाब या नदी में विसर्जित कर दें।
विज्ञापन
Shardiya Navratri Durga Visarjan 2024 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi in hindi
Durga Visarjan 2024 - फोटो : freepik

शारदीय नवरात्रि का कैलेंडर

  • 03 अक्तूबर- देवी शैलपुत्री
  • 04 अक्तूबर- देवी ब्रह्मचारिणी
  • 05 अक्तूबर- देवी चंद्रघंटा
  • 06 अक्तूबर- देवी कूष्माण्डा
  • 07 अक्तूबर- देवी स्कंदमाता
  • 08 अक्तूबर- देवी कात्यायनी
  • 09 अक्तूबर- देवी कालरात्रि
  • 10 अक्तूबर- देवी सिद्धिदात्री
  • 11 अक्तूबर- देवी महागौरी
  • 12 अक्तूबर- दुर्गा मूर्ति विसर्जन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed