फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri 2024 date know Ashtami Navami tithi

Shardiya Navratri 2024: शुरू होने वाले हैं नवरात्रि, यहां जानें पहले दिन से लेकर अष्टमी नवमी की डेट

Thu, 26 Sep 2024 06:38 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 26 Sep 2024 06:38 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2024: हिंदू धर्म में चार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है। बाकी की दो चैत्र और आश्विन माह में मनाई जाती है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 date know Ashtami Navami tithi
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shardiya Navratri 2024: हिंदू धर्म में चार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है। बाकी की दो चैत्र और आश्विन माह में मनाई जाती है। आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इसकी शुरूआत हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (पहले दिन) से होती है, जो नवमी तिथि पर समाप्त होती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 3 अक्तूबर 2024, गुरुवार से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है, जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होगी। वहीं 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन होगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, और उन्हें कई प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। नवरात्रि में दिन के अनुसार देवी की अर्चना की जाती है, जिसमें पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की होती है। इस दौरान भक्तजन विधि विधान से आराधना करते हैं, और उपवास रखते हैं। वहीं इस वर्ष नवरात्रि के पहले दिन की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए नवरात्रि के पहले दिन से लेकर अष्टमी नवमी की सही डेट को जानते हैं।

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि 2024 का पहला दिन
पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्तूबर 2024 को सुबह 12 बजकर 19 मिनट से हो रहा है। इसका समापन 4 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर 2024 को होगा, और इस दिन से ही नवरात्रि की शुरूआत होगी।
  • दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्तूबर 2024
  • तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्तूबर 2024
  • चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्तूबर 2024
  • पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्तूबर 2024
  • छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्तूबर 2024
  • सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्तूबर 2024
  • आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्तूबर 2024
  • नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्तूबर 2024
  • विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

अष्टमी-नवमी तिथि
इस साल अश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12.31 से शुरू होगी और 11 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12.06 पर समाप्त होगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित, जानें किस दिन किस स्वरूप की होगी पूजा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed