Shardiya Navratri 2025: पंचांग के मुताबिक हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती हैं। इस दिन देवी दुर्गा का आगमन पृथ्वी पर माना जाता है। मान्यता है कि प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर घरों से लेकर मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक देवी की आराधना का भव्य आयोजन किया जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को सकारात्मक ऊर्जा और आनंद का पर्व माना जाता है, इसलिए इस पर्व के आने से पहले ही घर से कुछ वस्तुओं को अवश्य हटा देना चाहिए अन्यथा नकारात्मकता का प्रवेश हो सकता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।
{"_id":"68c1404e40d21820800d6321","slug":"shardiya-navratri-2025-remove-these-five-things-from-home-before-navratri-2025-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये पांच चीजें, बनती है नकारात्मकता का कारण","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये पांच चीजें, बनती है नकारात्मकता का कारण
Wed, 10 Sep 2025 02:43 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:43 PM IST
सार
Shardiya Navratri 2025: पंचांग के मुताबिक हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती हैं। इस दिन देवी दुर्गा का आगमन पृथ्वी पर माना जाता है।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2025
- फोटो : Amar Ujala
Shardiya Navratri 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
शारदीय नवरात्रि 2025
- इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 22 सितंबर 2025 से हो रहा है।
- घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से प्रारंभ होगा।
- यह मुहूर्त सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक बना रहेगा।
- दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
Shardiya Navratri 2025
- फोटो : freepik
शारदीय नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये पांच चीजें
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि आने से पहले घर में रखी टूटी-फूटी वस्तुएं जैसे बर्तन, खिलौने व इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स आदि निकाल दें। खासकर अगर कांच के बर्तन या शीशे में दरार हो, तो इसे भीतुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ संकेत का कारण बन सकते हैं।
- शारदिय नवरात्रि से पहले आप घर के मंदिर से देवी-देवताओं की टूटी हुई या क्षतिग्रस्त मूर्तियां हटा दें। इसके नकारात्मक प्रभाव घर की सकारात्मकता पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025
- फोटो : freepik
- शारदीय नवरात्रि आने से पहले आप घर में रखा टूटा हुआ फर्नीचर, पुराने डिब्बे और जंग लगे बर्तन घर से निकाल दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025
- फोटो : adobe stock
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि से पहले पुरानी बंद घड़ी को निकाल देना चाहिए। इससे कार्यों में रुकावटें आती हैं।
- वास्तु की मानें तो नवरात्रि से पहले पुराने और फटे कपड़ों को घर से निकाल देना चाहिए। इन्हें रखने से दरिद्रता का वास होता है।
Surya Grahan 2025: शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण, जानें इसका समय और प्रभाव
Dussehra 2025: 1 या 2 अक्तूबर कब है दशहरा? जानें सही तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।