Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर 2024, गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। इस दौरान 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन और दशहरा है। इस बार गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण माता का आगमन पालकी में होगा। देवी के आने से सभी के जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दौरान घरों व पंडालों में माता का भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है, जिसकी तैयारी महीने भर पहले शुरू हो जाती है।
{"_id":"66f8fbe7da232aae51016546","slug":"shardiya-navratri-2024-puja-vidhi-and-vrat-niyam-in-hindi-2024-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में किन-किन नियमों का करना चाहिए पालन ? यहां जानें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Navratri Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में किन-किन नियमों का करना चाहिए पालन ? यहां जानें
Sun, 29 Sep 2024 01:44 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Navratri vrat niyam
- फोटो : अमर उजाला
Shardiya Navratri 2024
- फोटो : freepik
नवरात्रि व्रत नियम
- हिंदू धर्म में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के व्रत का पारण हमेशा कंजका का पूजन करने के बाद होता है। ऐसे में किसी भी कन्या व महिला को अपमानित न करें। हमेशा उनके प्रति सम्मान का भाव रखें।
- नवरात्रि का व्रत रख रहे लोगों को तामसिक भोजन से परहेज रखना चाहिए। इस दौरान साधक को सात्विकता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Shardiya Navratri 2024
- फोटो : freepik
- नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है। इस दौरान दिन के अनुसार माता के स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। पूजा में हमेशा दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करें, इससे देवी प्रसन्न होती हैं।
- नवरात्रि में अगर आपने कलश स्थापना, अखंड ज्योति या चौकी लगाई है, तो घर को कभी खाली न छोड़े। ऐसा करना अशुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024
- फोटो : freepik
- यदि आप नौ दिनों का उपवास रख रहें हैं, तो बीच में व्रत न तोड़ें। यदि कोई गंभीर परिस्थिति है, तो देवी से क्षमा मांगे और व्रत नियमानुसार खोल लें।
- नवरात्रि के दिनों में घर में प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं रख रहें हैं, तब भी घर में इसका सेवन न करें।
- पैराणिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा घरों में भ्रमण करती हैं, तो घर को खाली न छोड़े। हमेशा घर में उजाला व रौनक बनाएं रखें, इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।