Shardiya Navratri 2024: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि आरंभ होगी। इस हिन्दी माह में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर से आरंभ होगी और इसका समापन 11 अक्तूबर को होगा। नवरात्रि के 9 दिन भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। प्रतिपदा से लेकार नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा का स्वागत पूरे हर्षोल्लास के साथ करते हैं। किसी स्थान पर गरबा तो कहीं डांडिया की धूम रहती है। इतना ही नहीं लोग रंग बिरंगे वस्त्र भी धारण करते है। यदि नवरात्रि के 9 दिन हम मां के नव स्वरूप के प्रिय रंग धारण करें तो मां का आशीर्वाद सदैव अपने भक्त पर बना रहेगा। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में हमें किस दिन कौन से रंग के वस्त्र धारण करके मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। आज हम आपको भी बताएंगे कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में आपको किन-किन रंगों के कपड़े पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिन पहनें इन 9 रंगों के कपड़े, पूरे परिवार पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन