Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं इन चीजों का भोग
मां के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा के साथ ही यह नौ दिनों का त्योहार शुरू होता है। 3 अक्टूबर 2024 यानी आज घटस्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। मां शैलपुत्री की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में स्थिरता आती है। साथ ही जीवन में चल रही उथल-पुथल भी शांत हो जाती है। इसके अलावा सुयोग्य वर की तलाश भी पूरी होती है।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए आप रसगुल्ले का भोग लगा सकते हैं। इससे देवी मां की कृपा बरसती है और सभी समस्याएं हल हो जाती हैं। साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा में इस मंत्र का जाप करें-
देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
Navratri 2024: शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना के बाद मां शैलपुत्री को लाल चुनरी ओढ़ाएं और फिर देवी को पान के पत्ते पर लौंग और सुपारी रखकर अर्पित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार में सुख समृद्धी बढ़ती है।
Navratri Day 1 Maa Shailputri: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, जानिए महत्व और पूजा विधि
आज यानी 3 अक्टूबर को गुरुवार से नवरात्रि का शुभ पर्व शुरू हो रहा है। ऐसे में आप पहले दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां शैलपुत्री की पूजा करें।
Navratri Wishes: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... नवरात्रि पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश