Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का अधिक महत्व है। साल में दो बार आने वाला ये पर्व हम सभी के लिए खास है। वहीं अश्विन माह में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्तूबर 2023 से हो रही है। 24 अक्तूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के त्योहार की धूम मंदिर से लेकर पूजा पंडाल व घर-घर में नजर आती हैं। इस दौरान कलश की स्थापना भी की जाती है। साथ ही कुछ लोग इस दौरान अखंड ज्योत भी जलाते है। नवरात्रि में केवल सात्विक भोजन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा लहसुन और प्याज का परहेज रखने की मान्यता है। हालांकि, ऐसी मान्यता क्यों है? इसका जवाब कम लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको विस्तार से इस मान्यता के बारे में बताने वाले हैं।
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में क्यों नहीं खाना चाहिए प्याज और लहसुन? जानें क्या है इसके पीछे का कारण
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:27 AM IST
सार
हिंदू धर्म में नवरात्रि ही नहीं बल्कि किसी भी व्रत में लहसुन-प्याज का सेवन वर्जित माना जाता है। शुरुआत से ही लहसुन-प्याज को तामसिक प्रकृति का भोज्य पदार्थ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन