फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग

Tue, 10 Oct 2023 11:51 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Maa Shailputri Puja Vidhi Mantra And Bhog in Hindi
Shardiya Navratri 2023 - फोटो : amar ujala

Shardiya Navratri 2023 Maa Shailputri: नवरात्रि भारत में सबसे शुभ और मनाए जाने वाले हिंदू त्योहारों में से एक है। यह नौ दिनों का एक त्योहार है जो मां के शक्तिस्वरूप की आराधना करते हुए मनाया जाता है। पूरे भारत में नवरात्रि का पहला दिन बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि या महा नवरात्रि  अश्विन महीने में आती है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार सितंबर या अक्टूबर के दौरान आती है। यह आश्विन माह की प्रतिपदा (पहले दिन) को शुरू होती  है और आश्विन माह की नवमी को समाप्त होती है। इस वर्ष, शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर, 2023 को शुरू होगी और 24 अक्तूबर, 2023 को समाप्त होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार दिनांक 15 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान सर्वप्रथम घटस्थापना की जाती है और फिर  मां दुर्गा का आह्वान,स्थापन और प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। तदोपरांत मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि, मंत्र और भोग के बारे में। 

Shardiya Navratri 2023 Maa Shailputri Puja Vidhi Mantra And Bhog in Hindi
Shardiya Navratri 2023 - फोटो : iStock

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कलश स्थापना हमेशा अभिजीत मुहूर्त और प्रतिपदा तिथि में करना ही शुभ माना गया है। इस बार 15 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:38 मिनट सें शुरू हो रहा है और दोपहर 12:23 मिनट तक रहेगा। इसके उपरांत  12:24 मिनट से वैधृति योग शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस बार शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए मात्र 45 मिनट का ही शुभ मुहूर्त है। 

Shardiya Navratri 2023 Maa Shailputri Puja Vidhi Mantra And Bhog in Hindi
Shardiya Navratri 2023 - फोटो : self
मां शैलपुत्री पूजन का शुभ मुहूर्त 
मां शैलपुत्री का पूजन आप अभिजीत मुहूर्त में कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:38 मिनट सें शुरू हो रहा है और दोपहर 12:23 मिनट तक रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Maa Shailputri Puja Vidhi Mantra And Bhog in Hindi
Shardiya Navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं देवी शैलपुत्री?
राजा दक्ष की पुत्री देवी सती का पुनर्जन्म शैलपुत्री (हिमालय की पुत्री) के रूप में हुआ था। उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में गुलाबी कमल है और उनके माथे पर अर्धचंद्र शोभायमान है। उन्हें वृषभ रूढ़ा भी कहा जाता है क्योंकि वह वृषभ पर आरूढ़ हैं। ये मां दुर्गा का प्रथम स्वरुप हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Maa Shailputri Puja Vidhi Mantra And Bhog in Hindi
Shardiya Navratri 2023 - फोटो : facebook

इस विधि से करें मां शैलपुत्री की पूजा 

  • सबसे पहले पूजा का संकल्प लें और घटस्थापना करें। 
  • इसके बाद मां शैलपुत्री की पूजा करें। 
  • मां को अक्षत, सफेद पुष्प, धूप, दीप, फल, मिठाई चढ़ाएं। 
  • पूजा के दौरान मंत्रोच्चारण करें और फिर माता शैलपुत्री की पूजा करें। 
  • पूजा करने के बाद घी के दीपकसे मां शैलपुत्री की पूरी श्रद्धा के साथ आरती करें 
  • पूजा समाप्त हो जाने के बाद मां शैलपुत्री से क्षमा याचना मांगें। 
  • उसके बाद मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed