फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri: आज शारदीय नवरात्रि पर इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Sun, 15 Oct 2023 09:52 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 Oct 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapna muhurat and Puja Samagri List In Hindi
Shardiya Navratri 2023 Puja Samagri List - फोटो : Chaitra Navratri

Shardiya Navratri 2023 Puja Samagri List: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के भक्तों के लिए बड़ा ही खास होता है। भक्त इन नौ दिनों को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित रहते हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर 2023 से हो रही है। इसका समापन 24 अक्तूबर को दशहरा वाले दिन होगा। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है और घर के मंदिर में माता रानी को स्थापित किया जाता है। इस दौरान माता का श्रृंगार, भोग, कन्या पूजन, हवन समेत कई सारे कार्य होते हैं, जिनके लिए कुछ चीजों की भी आवश्यकता होती है। ऐसे में नवरात्रि आरंभ होने से पूर्व आप भी इन पूजा सामाग्री को लाकर रख लें, ताकि नवरात्रि के पहले दिन पूजन करते हुए कोई बाधा न आए। चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री...  



Shardiya Navratri 2023: सूर्य ग्रहण के साए में शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना से पहले जरूर करें ये काम

Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapna muhurat and Puja Samagri List In Hindi
Shardiya Navratri 2023 Puja Samagri List - फोटो : iStock
कलश स्थापना के लिए सामग्रियां
कलश, मौली, आम के पत्ते का पल्लव (5 आम के पत्ते की डली), रोली, गंगाजल, सिक्का, गेहूं या अक्षत। 
Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapna muhurat and Puja Samagri List In Hindi
Shardiya Navratri 2023 Puja Samagri List - फोटो : Self
जवार बोने के लिए सामग्री

मिट्टी का बर्तन, शुद्ध मिट्टी, गेहूं या जौ, मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा, साफ जल, और कलावा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapna muhurat and Puja Samagri List In Hindi
Shardiya Navratri 2023 Puja Samagri List - फोटो : iStock
अखंड ज्योति जलाने के लिए सामग्री 
पीतल या मिट्टी का दीपक, घी, रूई बत्ती, रोली या सिंदूर, अक्षत

Shardiya Navratri 2023: क्या कहते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप? जानिए सभी देवियों के अलग-अलग रहस्य
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapna muhurat and Puja Samagri List In Hindi
Shardiya Navratri 2023 Puja Samagri List - फोटो : iStock
नौ दिन के लिए हवन सामग्री

नवरात्रि के दौरान भक्त पूरे नौ दिन तक हवन करते हैं। इसके लिए हवन कुंड, आम की लकड़ी, काले तिल, रोलीया कुमकुम, अक्षत (चावल), जौ, धूप, पंचमेवा, घी, लोबान, लौंग का जोड़ा, गुग्गल, कमलगट्टा, सुपारी, कपूर, हवन में चढ़ाने के लिए भोग, शुद्ध जल (आचमन के लिए)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed