Shardiya Navratri 2023 date in hindi: सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदी पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर दशमी तिथि को समाप्त होती है। शारदीय नवरात्रि में मां शक्ति के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के मां दुर्गा की विधि पूर्वक उपासना करने से भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं उनके आशीर्वाद से भक्तों के सभी मनोरथ पूरे होते हैं। घर परिवार में धन-वैभव व सुख समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है। नवरात्रि के दौरान कई बार तिथियों को घटने-बढ़ने के कारण नवरात्रि भी 8 या 9 दिन की होती है। इसिलए लोगों के बीच में भ्रम की स्थिति रहती है आखिर शारदीय नवरात्रि 8 या 9 कितने दिनों का होने वाला है। आइए जानें महाअष्टमी, महानवमी और दशमी किस तारीख को मनाई जाएगी?
Shardiya Navratri 2023: इस बार शारदीय नवरात्रि 8 या 9 दिन की होगी? जानें महाअष्टमी, महानवमी व दशमी की सही तिथि
शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 14 अक्तूबर, शनिवार को रात 11 बजकर 24 मिनट पर होगी और इसका समापन 16 अक्टूबर, सोमवार को देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार प्रतिपदा तिथि 15 अक्तूबर की मान्य होगी इसलिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्तूबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी तिथि
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 अक्तूबर,रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. और 23 अक्तूबर,सोमवार को महानवमी मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है, साथ ही नवरात्रि हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है।
कब है विजयादशमी 2023
इस साल विजयादशमी 24 अक्तूबर दिन मंगलवार को है। विजयादशमी को दशहरा भी कहा जाता है। इसी दिन नवरात्रि का पारण होगा।
शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर घटस्थापना से महानवमी तक
15 अक्तूबर: घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
16 अक्तूबर: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
17 अक्तूबर: मां चंद्रघंटा की पूजा
18 अक्तूबर: मां कूष्माण्डा की पूजा
19 अक्तूबर: मां स्कंदमाता की पूजा
20 अक्तूबर: मां कात्यायनी की पूजा
21 अक्तूबर: मां कालरात्रि की पूजा
22 अक्तूबर: दुर्गा अष्टमी, मां महागौरी की पूजा, कन्या पूजन
23 अक्तूबर: महानवमी, मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवरात्रि हवन