फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में इन 5 चीजों को खरीदना होता है शुभ, प्रसन्न होती हैं मां दुर्गा

Wed, 04 Oct 2023 02:27 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 04 Oct 2023 02:27 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 auspicious things to bring home in Navratri for maa durga blessings
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में घर ले आएं ये शुभ चीजें - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2023: इस साल 15 अक्तूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसका समापन 24 अक्तूबर को दशहरा यानी विजयादशमी वाले दिन होगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इनकी पूजा अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इन पावन दिनों में सुबह शाम आरती और मंत्रोच्चारण करने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही पवित्र माने जाते हैं। इस बीच कई तरह के अनुष्ठान और धार्मिक कार्य किए जाते हैं। साथ ही इस दौरान कुछ चीजों को खरीदकर घर लाना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और बरकत बढ़ती है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में... 



Dussehra 2023 Date: इस साल कब है दशहरा? जानें सही तारीख और महत्व

Shardiya Navratri 2023 auspicious things to bring home in Navratri for maa durga blessings
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में घर ले आएं ये शुभ चीजें - फोटो : iStock
कलश

कलश को शुभता का प्रतीक माना जाता है और नवरात्रि की शुरुआत भी कलश स्थापना से होती है। ऐसे में आप शारदीय नवरात्रि में अपने घर कलश जरूर लेकर आएं। आप अपनी क्षमता के अनुसार मिट्टी, पीतल, चांदी या सोने का कलश घर ला सकते हैं।

Shardiya Navratri 2023 auspicious things to bring home in Navratri for maa durga blessings
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में घर ले आएं ये शुभ चीजें - फोटो : iStock
मां दुर्गा की मूर्ति

नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित है। ऐसे में इस नवरात्रि आप अपने पूजा घर के लिए मां दुर्गा की मूर्ति खरीद लाएं और विधि पूर्वक पूजा करें। नवरात्रि बाद भी इस मूर्ति की पूजा करते रहें। इससे माता राना की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 auspicious things to bring home in Navratri for maa durga blessings
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में घर ले आएं ये शुभ चीजें - फोटो : iStock
माता रानी के पद चिह्न

इस बार शारदीय नवरात्रि में आप मां दुर्गा के पद चिह्न खरीद कर अपने घर लाएं और उनका पूजन करें। मां दुर्गा के पद चिह्न बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इनकी पूजा से घर में शुभता बनी रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि देवी के पद चिह्न को फर्श पर न लगाएं। ऐसा करने से उस पर आपके परिवार के सदस्यों के पैर पड़ते हैं और इससे माता रानी का अपमान होता है। इसलिए मां दुर्गा के पद चिह्न को आप पूजा स्थान के पास लगाएं।

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के दौरान न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 auspicious things to bring home in Navratri for maa durga blessings
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में घर ले आएं ये शुभ चीजें - फोटो : iStock
दुर्गा बीसा यंत्र 

दुर्गा बीसा यंत्र को बहुत चमत्कारिक यंत्र माना जाता है। शास्त्रों में मान्यता है कि सिद्ध किया हुआ दुर्गा बीसा यंत्र अपने पास रखने से धन की हानि नहीं होती है। साथ ही समस्त प्रकार के बुरे दिनों से रक्षा होती है। नवरात्रि में इस यंत्र की पूजा का विशेष महत्व है। इसे सिद्ध करने के लिए नवरात्रि सबसे अच्छा समय माना गया है। इसलिए इस बार शारदीय नवरात्रि में दुर्गा बीसा यंत्र जरूर घर ले आएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed