फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 4: शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कूष्माण्डा की पूजा, जानिए पूजा विधि, मंत्र और आरती

Sun, 06 Oct 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 04 Day Maa Kushmanda ki Puja vidhi mantra bhog and aarti in hindi
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : amar ujala

4th Day Kushmanda Devi Puja: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन। आज मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्माण्डा की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में नवरात्रि पर शक्ति की साधना का बहुत अधिक महत्व होता है। आज के दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार, दुर्गा मां के इस रूप की आराधना करने से देवी आशीष प्रदान करती हैं और सभी दुखों का नाश होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां कूष्माण्डा की मुस्कान की एक झलक ने पूरे ब्रह्मांड का निर्माण किया। इन्हें अष्टभुजा देवी के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानते हैं मां कूष्माण्डा की पूजाविधि, भोग, मंत्र और आरती। 



Shardiya Navratri 04 Day Maa Kushmanda ki Puja vidhi mantra bhog and aarti in hindi
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : adobe stock

तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 अक्तूबर को प्रातः 07:49 से होगी जिसका समापन 7 अक्तूबर प्रातः 09:47 पर होगा। 

Shardiya Navratri 04 Day Maa Kushmanda ki Puja vidhi mantra bhog and aarti in hindi
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : adobe stock

मां कूष्माण्डा का स्वरूप 
मां कूष्माण्डा का वाहन सिंह है और आदिशक्ति की 8 भुजाएं हैं।  इनमें से 7 हाथों में कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, कमण्डल और कुछ शस्त्र जैसे धनुष, बाण, चक्र तथा गदा हैं। जबकि, आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। मान्यता है कि माता को कुम्हड़े की बलि बेहद प्रिय है, वहीं कुम्हड़े को संस्कृत में कूष्माण्डा कहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 04 Day Maa Kushmanda ki Puja vidhi mantra bhog and aarti in hindi
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : adobe stock

मां कूष्माण्डा की पूजाविधि

  • शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र पहनें। 
  • पूजा के समय देवी को पीला चंदन ही लगाएं। 
  • इसके बाद कुमकुम, मौली, अक्षत चढ़ाएं। 
  • पान के पत्ते पर थोड़ा सा केसर लेकर ऊँ बृं बृहस्पते नम: मंत्र का जाप करते हुए देवी को अर्पित करें। 
  • अब ॐ कूष्माण्डायै नम: मंत्र की एक माला जाप करें और दुर्गा सप्तशती या सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। 
  • मां कूष्मांडा को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन पूजा में देवी को पीले वस्त्र, पीली चूड़ियां और पीली मिठाई अर्पित करें। 
  • देवी कुष्मांडा को पीला कमल प्रिय है। मान्यता है कि इसे देवी को अर्पित करने से साधक को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। 
विज्ञापन
Shardiya Navratri 04 Day Maa Kushmanda ki Puja vidhi mantra bhog and aarti in hindi
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : instagram
 मां कूष्मांडा का प्रिय भोग
मां कूष्मांडा को पूजा के समय हलवा, मीठा दही या मालपुए का प्रसाद चढ़ाना चाहिए और इस भोग को खुद तो ग्रहण करें ही साथ ही ब्राह्मणों को भी दान देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed