फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा पर चांद की अनूठी छटा, जानिए पूजा विधि और महत्व

Fri, 30 Oct 2020 06:32 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 30 Oct 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima 2020 puja timings significance and importance of kojagari purnima
sharad purnima 2020

Sharad Purnima 2020 puja timings significance and importance 


इस बार 30 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। शरद पूर्णिमा सभी  पूर्णिमाओं में बहुत ही खास मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा का संबंध चंद्रमा से होता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात को चांद अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर पृथ्वी पर अपनी किरणों के माध्यम से अमृत की वर्षा करते हैं। न सिर्फ धार्मिक नजरिए से बल्कि वैज्ञानिक और आयुर्वेद के नजरिए से भी शरद पूर्णिमा की रात को चांद से निकलने वाली किरणें शरीर को फायदा पहुंचाती हैं। इस रात को चांद की किरणें शरीर पर पड़ने और रात भर चांद की रोशनी में रखी हुई खीर खाने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। 

Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा का अद्भुत संयोग, राशिनुसार जानें उपाय और मंत्र जो आपके लिए रहेगा शुभ

Sharad Purnima 2020 puja timings significance and importance of kojagari purnima
शरद पूर्णिमा 2020

शरद पूर्णिमा का महत्व
एक दूसरी मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात को  देवी लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने के लिए आती हैं और जो व्यक्ति जागते हुए विष्णु के नाम का जप करता है देवी अपनी कृपा उस पर रखती हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसके अलावा शरद पूर्णिमा पर भगवान कृष्ण गोपियों संग महारास रचाया था। शरद पूर्णिमा की रात को चांद की छटा देखने लायक रहती है। रात को चांद अपनी पूरी खूबसूरत छटा के साथ 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है।

Sharad Purnima 2020 puja timings significance and importance of kojagari purnima
शुभ शरद पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा की तिथि कब से कब तक
30 अक्तूबर की शाम को पांच बजकर 45 मिनट से शरद पूर्णिमा की तिथि लग जाएगी। जो अगले दिन यानी 31 अक्तूबर की रात को 8 बजकर 18 मिनट के बाद समाप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Purnima 2020 puja timings significance and importance of kojagari purnima
शुभ शरद पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा तिथि कब से कब तक
30 अक्तूबर की शाम को पांच बजकर 45 मिनट से शरद पूर्णिमा की तिथि लग जाएगी। जो अगले दिन यानी 31 अक्तूबर की रात को 8 बजकर 18 मिनट के बाद समाप्ति होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed