फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Pradosh Vrat 2025: शनि प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Fri, 10 Jan 2025 07:44 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 10 Jan 2025 07:44 AM IST
सार

शनि प्रदोष व्रत को करने से सभी कष्टों का अंत होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप आर्थिक समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं।

विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2025 upay do these remedies on shani pradosh vrat for money
शनि प्रदोष व्रत के उपाय - फोटो : Amar Ujala

Shani Pradosh Vrat Ke Upay: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। शिव पुराण में इस व्रत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। यह व्रत हर मास की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है, जो महीने में दो बार पड़ता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति इस व्रत का पालन करता है, उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस व्रत को करने से सभी कष्टों का अंत होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप आर्थिक समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। 



साल का पहला शनि प्रदोष व्रत कब?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी 2025 को पड़ रहा है। यह व्रत शनिवार को है, इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह तिथि 11 जनवरी को सुबह 8:21 बजे शुरू होकर 12 जनवरी को सुबह 6:33 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत 11 जनवरी को रखा जाएगा।

Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay: वैकुंठ एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Shani Pradosh Vrat 2025 upay do these remedies on shani pradosh vrat for money
shani pradosh vrat - फोटो : amar ujala
शनि प्रदोष व्रत पर किए जाने वाले उपाय
शिवलिंग का अभिषेक

इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, और शहद से अभिषेक करें। भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह उपाय शनि दोष से राहत पाने में सहायक होता है।

केसर का चढ़ावा
शिवलिंग पर केसर चढ़ाने से घर की दरिद्रता समाप्त होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
 

Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय

Shani Pradosh Vrat 2025 upay do these remedies on shani pradosh vrat for money
Bhadrapad Pradosh Vrat - फोटो : अमर उजाला
शनि देव को प्रसन्न करना
इस दिन काले तिल और सरसों के तेल का दान करें। यह उपाय दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने और शनि देव की कृपा पाने के लिए बेहद प्रभावी माना गया है।

गरीबों और जरूरतमंदों को दान
इस दिन गरीबों को भोजन, वस्त्र, या धन का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2025 upay do these remedies on shani pradosh vrat for money
Pradosh Vrat in july 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्ज से मुक्ति
शिवलिंग पर गंगाजल और चावल अर्पित करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

व्यापार में उन्नति
शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजन करें। ऐसा करने से व्यापार और कारोबार में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2025 upay do these remedies on shani pradosh vrat for money
shiv ji - फोटो : freepik
नीले रंग का महत्व
शनि देव को नीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
 

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन 5 मंत्रों का जाप, सूर्य देव प्रसन्न होकर दूर करेंगे हर समस्या

 

शनि प्रदोष व्रत शनि दोष और जीवन के कष्टों को भी दूर करने का अद्भुत अवसर है। इस दिन किए गए पूजन, व्रत, और दान से व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक बदलाव और शुभ फल प्राप्त होते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed