फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Pradosh Vrat 2025: कब है साल का पहला प्रदोष व्रत? शनि प्रदोष पर होगा 4 शुभ योग का निर्माण

Fri, 03 Jan 2025 07:20 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 03 Jan 2025 07:20 AM IST
सार

इस बार शनि प्रदोष व्रत पर चार शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन को और भी विशेष बना रहा है। आइए जानते हैं साल के पहले प्रदोष व्रत की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और इन विशेष योगों के बारे में सभी जानकारी।

विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2025 date muhurat shubh yog know rudrabhishek samay
pradosh vrat 2025 - फोटो : Amar Ujala
Shani Pradosh Vrat 2025: साल 2025 का पहला प्रदोष व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। यह विशेष व्रत शनिवार को पड़ने की वजह से ये शनि प्रदोष व्रत कहलाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधि पूर्वक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और हमारे जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उन्हें यह व्रत अवश्य करना चाहिए।


इस बार शनि प्रदोष व्रत पर चार शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन को और भी विशेष बना रहा है। इसके अलावा शिव आराधना के लिए भक्तों को ढाई घंटे से अधिक का शुभ समय प्राप्त होगा। आइए जानते हैं साल के पहले प्रदोष व्रत की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और इन विशेष योगों के बारे में सभी जानकारी।
 

Lohri 2025: 13 या 14 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी? यहां जानें सही तिथि और महत्व

Shani Pradosh Vrat 2025 date muhurat shubh yog know rudrabhishek samay
Pradosh Vrat - फोटो : अमर उजाला
2025 शनि प्रदोष व्रत की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार, पौष शुक्ल त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 11 जनवरी 2025, शनिवार, सुबह 8:21 बजे से होगा और 12 जनवरी, सुबह 6:33 बजे इसका समापन होगा। व्रत और पूजा का विधान तिथि के प्रारंभिक समय के अनुसार 11 जनवरी को किया जाएगा।
 

Pradosh Vrat 2025: साल 2025 के प्रदोष व्रत, जानें जनवरी से दिसंबर तक की तिथियां

Shani Pradosh Vrat 2025 date muhurat shubh yog know rudrabhishek samay
Pradosh Vrat - फोटो : अमर उजाला
2025 शनि प्रदोष व्रत का मुहूर्त
शिव पूजा का शुभ समय- शाम 5:43 बजे से रात 8:26 बजे तक।
कुल समय- 2 घंटे 42 मिनट।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5:27 बजे से 6:21 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:08 बजे से 12:50 बजे तक।
इन मुहूर्तों में शिव पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।

ये भी पढ़ें
 
एकादशी व्रत 2025 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट
संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट
मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट
अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट
पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2025 date muhurat shubh yog know rudrabhishek samay
शनि प्रदोष व्रत - फोटो : freepik
2025 शनि प्रदोष व्रत पर बनने वाले 4 शुभ योग
शुक्ल योग-
प्रातः काल से सुबह 11:49 बजे तक।
ब्रह्म योग- 11:49 बजे के बाद। यह शिव पूजा के दौरान रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 7:15 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक।
अमृत सिद्धि योग- यह सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रहेगा।

नक्षत्र:
रोहिणी नक्षत्र:
प्रातः काल से दोपहर 12:29 बजे तक।
मृगशिरा नक्षत्र: दोपहर 12:29 बजे के बाद।
इन शुभ योगों के कारण यह व्रत अत्यंत प्रभावशाली और फलदायी होगा।
विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2025 date muhurat shubh yog know rudrabhishek samay
शनि प्रदोष व्रत - फोटो : freepik
शनि प्रदोष व्रत पर रुद्राभिषेक का समय
शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का विशेष रूप से रुद्राभिषेक किया जाता है।
शिववास कैलाश पर: सुबह 8:21 बजे तक।
शिववास नंदी पर: 12 जनवरी, सुबह 6:33 बजे तक।
शिववास भोजन में: इसके बाद शिववास भोजन में रहेगा।
इन विशेष समयों में रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

2025 का पहला शनि प्रदोष व्रत अद्वितीय योगों और शुभ मुहूर्तों के साथ आ रहा है। यह व्रत न केवल जीवन की बाधाओं को दूर करता है, बल्कि सुख-शांति और संतान सुख का मार्ग भी प्रशस्त करता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ इस व्रत का पालन करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed