फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर करें ये उपाय, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

Thu, 18 May 2023 07:18 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 18 May 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Kab Hai Shani Dev Ko Kaise Prasann Karen Upay in Hindi
शनि जयंती पर करें ये उपाय, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति - फोटो : अमर उजाला

Shani Jayanti 2023 Ke Upay: इस साल 19 मई 2023 को शनि जयंती मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि देव का जन्म हुआ था। शनि जयंती के दिन शनिदेव की भक्ति-भाव और विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन शनि देव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। शनि देव को कर्म फलदाता भी कहा जाता है। ये व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि दोष से मुक्ति और शनि की शांति के लिए शनि जंयती दिन बेहद ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से जातकों पर शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है और शनि दोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा शनि जयंती पर कुछ उपाय करने से जातकों को शनिदोष और ढैय्या, साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं शनि जयंती के उपाय... 

Shani Jayanti 2023 Kab Hai Shani Dev Ko Kaise Prasann Karen Upay in Hindi
शनि जयंती पर करें ये उपाय, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति - फोटो : istock

शनिदेव की करें आराधना
शनि जयंती के दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। इसके बाद विधि-विधान से शनि देवता की पूजा करें और शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।  

Shani Jayanti 2023 Kab Hai Shani Dev Ko Kaise Prasann Karen Upay in Hindi
शनि जयंती पर करें ये उपाय, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति - फोटो : अमर उजाला

शनि चालीसा का करें पाठ
शनि जयंती के दिन शनि चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से जातकों के ऊपर शनि की बुरी नजर नहीं पड़ती है। ऐसे जातकों पर शनि की कृपा दृष्टि बनी रहती है और जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Kab Hai Shani Dev Ko Kaise Prasann Karen Upay in Hindi
शनि जयंती पर करें ये उपाय, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति - फोटो : iStock

शिवजी और हनुमान जी की करें पूजा
शनि जयंती के दिन भगवान शिव और हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। कहते हैं शिवजी और हनुमान भक्तों के ऊपर शनि की कभी बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है। ऐसे जातकों को शनि कभी भी परेशान नहीं करते हैं, बल्कि अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं।

विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Kab Hai Shani Dev Ko Kaise Prasann Karen Upay in Hindi
शनि जयंती पर करें ये उपाय, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति - फोटो : istock

छाया पात्र का दान
शनि के प्रकोप से बचने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। फिर इस कटोरे को शनि मंदिर में या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। ऐसा करने से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed