फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2023: 19 मई को शनि जयंती, जानिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें क्या न करें

Thu, 18 May 2023 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 18 May 2023 07:17 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra Mahatva and Shani Upay in Hindi
शनिदेव

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सूर्य पुत्र और न्यायाधिपति शनिदेव की जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 19 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। धार्मिक और ज्योतिष के नजरिए से शनिदेव का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में शनिदेव को न्यायप्रिय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि जयंती पर भगवान शनि की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। इस दिन शनि से संबंधी दोषों को दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय किए जाते हैं।

Shani Sade Sati: इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, रहना होगा आपको सतर्क
Shani Jayanti 2023 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra Mahatva and Shani Upay in Hindi
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला

ऐसी मान्यता है कि अच्छे कर्म करने वालों पर शनि देव की सदैव कृपा बनी रहती है और उनकी  समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है। जबकि बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को शनिदेव कठोर दंड देते है। शनि देव की कुदृष्टि से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि जयंती के दिन कुछ उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं तो वहीं कुछ कार्य ऐसे हैं जिनको करने से वे रुष्ट हो सकते हैं,ऐसे कार्यों को इस दिन भूलकर भी न करें। 
Guru Chandal Yog: कालसर्प दोष से भी ज्यादा विनाशकारी है चांडाल दोष, जानें इस योग के संकेत और उपाय

Shani Jayanti 2023 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra Mahatva and Shani Upay in Hindi
Shani Amavasya - फोटो : iStock
भगवान शनि को प्रसन्न करने के उपाय
  • पीपल का संबंध शनिदेव से माना जाता है। शनि जयंती पर पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। शनि की साढ़ेसाती या ढय्या के चलते पीपल के पेड़ की पूजा करना और उसकी परिक्रमा करने से शनि की पीड़ा झेलनी नहीं पड़ती।
  • जो लोग शनि दोष से पीड़ित होते हैं ऐसे व्यक्तियों को शनि जयंती से शुरू कर हर शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’का जाप करना चाहिए।
  • शनि दोष की शांति के लिए प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र या 'ॐ नमः शिवाय' का जाप और सुंदरकाण्ड का पाठ करना चाहिए इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • शनिदेव की कृपा पाने के लिए जातक को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
  • शनि जयंती पर भगवान शनि की पूजा-आराधना के साथ इस दिन जो लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं उन्हे हनुमानजी और शनिदेव दोनों की कृपा मिलती है। शनि पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra Mahatva and Shani Upay in Hindi
Shani Dev - फोटो : istock
क्या न करें 
  • शनि जयंती के दिन ध्यान रखें कि घर पर लोहे से बनी कोई वस्तु ना लेकर आए। आज के दिन लोहे की चीजें खरीदने से भगवान शनि रुष्ट हो जाते हैं और ऐसा करने से आपकी शारीरिक और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  • शनि जयंती के दिन इस बात का ध्यान रखें कि आप शमी या पीपल के वृक्ष को हानि न पहुचाएं,ऐसा करने से आप शनि के प्रकोप के घेरे में आ सकते हैं।
  • सरसों का तेल, लकड़ी,जूते-चप्पल और काली उड़द को आप भूल से भी शनि जयंती पर खरीदकर नहीं लाएं,वरना आपको शनिदेव की कुदृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।
  • शनि जयंती पर शनिदेव मंदिर में शनि के दर्शन करने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि भूल से भी उनकी आंखों को न देखें माना जाता है।शास्त्रों के अनुसार इनकी आखों में देख कर दर्शन करने से अनिष्ट होता हैं।  
  • इस दिन भूलकर भी बड़े बुर्जुर्गों का अपमान नहीं करें।शनिदेव, माता-पिता और बड़े लोगों का अनादर करने और उनसे झूठ बोलने वालों से रुष्ट होकर बुरे फल प्रदान करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed